• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नलकूप मिस्त्री की धारदार हथियार से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र के सुन्हेड़ा गांव में नलकूप मिस्त्री की एक पहलवान ने धारदार हथियार से काटकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि नलकूप ठीक करने के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद हुआ था। गाली-गलौज करने पर वारदात को अंजाम दिया।

ग्राम सुन्हैड़ा निवासी 45 वर्षीय अमरपाल पंवार नलकूप मिस्त्री था। बुधवार को उसका लहूलुहान शव काठा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर मिला। पुलिस ने मिस्त्री अमरपाल के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमरपाल के बेटे उधम सिंह ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उसके पिता ने अभिषेक निवासी ग्राम काठा की ट्यूबवैल का सबमर्सिबल तीन-चार दिन पूर्व ठीक किया था, जो सही काम नहीं कर रहा था। अभिषेक कई बार उनके पिता को घर से बुलाने आया। सबमर्सिबल ठीक न होने के कारण अभिषेक पिता से नाराज था।

आरोप है कि 17 मई की शाम को अभिषेक अपने एक साथी के साथ मिलकर उनके पिता को घर से बुलाकर लेकर गया था। आरोपितों ने उनके पिता की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने तीन-चार दिन पूर्व पांच हजार रुपये देकर मिस्त्री अमरपाल से सबमर्सिबल ठीक कराया था। दोबारा सबमर्सिबल खराब होने पर जांच कराने के लिए अमरपाल को लेकर आया। सबमर्सिबल ठीक करने से पहले अमरपाल ने 100 रुपये की शराब मंगवाई। साथ ही सबमर्सिबल की जांच के 200 रुपये अमरपाल को दिए गए, लेकिन अमरपाल द्वारा सबमर्सिबल ठीक करने के लिए और रुपये की डिमांड की गई।

रुपये देने से मना किया तो गाली-गलौज की। इसी कारण उसने अपने गांव के साथी प्रिंस पुत्र जयवीर के साथ मिलकर वारदात की। आरोपित अभिषेक के पास से घटना में प्रयुक्त दाव बरामद हुआ। आरोपित को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर

Next Post

1.3 करोड़ में बिका सिर्फ एक नोट, जानें आखिर क्या है खास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
note

1.3 करोड़ में बिका सिर्फ एक नोट, जानें आखिर क्या है खास

यह भी पढ़ें

Suicide

पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अध्यापक पति हिरासत

01/03/2022
dead body

कपड़े मिल की मशीन की चपेट में आने से कारीगर की मौत, मामला दर्ज

14/12/2020
Ministry

मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

31/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version