• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेस में ग्लो लाती हैं तुलसी, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
13/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्राचीन समय से ही तुलसी (Tulsi) का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जा रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह त्वचा को निखार देने का काम भी करती हैं। जी हां, तुलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण ढलती उम्र के कारण स्किन में हुई कोलेजन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

तुलसी के गुण एजिंग, काले धब्बे, फाइन लाइंस, झुर्रियों के साथ ही त्वचा के पोर्स से गंदगी को भी निकालने में मदद करते हैं। इससे बना फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और दाग-धब्बे मिटते हैं। चेहरे की सेहत को दुरूस्त करने के लिए आज हम आपको तुलसी से बने कुछ फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

तुलसी (Tulsi) और संतरे के छिलके का फेस पैक

झाइयों और दाग-धब्बों के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। संतरे के छिलके के पाउडर के साथ तुलसी के पत्तों को मिलाएं और फेस पैक बनाएं। आप वैकल्पिक रूप से तुलसी और चंदन पाउडर का भी उपयोग कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे 1 चम्मच दूध के साथ भी मिक्स कर सकती हैं। इसे चेहरे पर हर दिन 5-10 मिनट के लिए लगाएं, ताकि मुंहासे और उनके निशान कम हो सकें। इसके अलावा खून और त्वचा को साफ करने के लिए रोजाना तुलसी के 5 पत्ते चबा सकती हैं।

तुलसी (Tulsi) और बेसन का फेस पैक

तुलसी की पत्तियों और बेसन को मिलाकर तैयार पेस्ट और बेसन उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो मुहांसों से पीड़ित हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ मुहांसे बल्कि उनके दाग धब्बे दूर करने में भी मदद मिलती है। 1 कप बेसन में तुलसी की 7 से 8 पत्तियों का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और थोड़ा पानी मिलाकर फेसपैक तैयार करें। फेसपैक इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करें और चेहरे पर पैक लगाएं। इस फेस पैक को चेहरे के साथ गर्दन वाले हिस्से में भी लगाएं और लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। पैक सूखने के बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम एक बार कर सकती हैं। इसे चेहरे पर निखार आता है।

तुलसी और दूध का फेस पैक

झाइयों और दाग-धब्बों के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। तुलसी स्किन टोन को निखारती है। एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए पिसी हुई तुलसी की पत्तियों को पर्याप्त दूध के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और इसे स्क्रब करने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एक महीने के लिए नियमित उपयोग करने से अच्छा परिणाम मिलेगा।

तुलसी और दही का फेसपैक

तुलसी और दही आपकी त्वचा को मुंहासों और उसके दाग-धब्बों से मुक्त करने में मदद करते हैं और इससे आपको निखरी त्वचा पाने में मदद मिलती है। एक कटोरी दही में लगभग आधा चम्मच तुलसी की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटकर फेसपैक तैयार करें। चेहरे पर कम से कम इस फेसपैक को 20 मिनट के लिए लगाएं। जब फेसपैक सूखने लगे तब चेहरे को पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ स्किन रैशेस को कम करने में भी मदद करता है। इस फेसपैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार अप्लाई करें और निखरी त्वचा पाएं।

Tags: beauty hacksBeauty tipshomemade face packs of tulsi
Previous Post

ये फूल बदल देगा आपकी किस्मत, दूर होगी आर्थिक तंगी

Next Post

घर में बार-बार आ रहा है चूहा, जानिए यह किस बात का दे रहा है संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Vagdevi
Main Slider

100 साल बाद लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी, ब्रिटेन से प्रतिमा वापस लाने की मुहिम तेज

06/08/2026
NCC Director General meets CM Dhami.
Main Slider

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

06/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया ‘पंखे’ वाला वीडियो

06/08/2026
Next Post
Rats

घर में बार-बार आ रहा है चूहा, जानिए यह किस बात का दे रहा है संकेत

यह भी पढ़ें

bus accident

उत्तरकाशी बस हादसे में 25 की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता की घोषणा

05/06/2022
Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट रूम से ही उठाकर ले गए पाक रेंजर्स

09/05/2023
massive fire

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

04/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version