• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिलीवरी के बाद निकल आया है पेट, तो करें ये उपाय

Writer D by Writer D
19/01/2025
in फैशन/शैली
0
Tummy
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाओं में अक्सर वजन बढ़ने की समस्या होती है और यह समस्या बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक होती है। वजन बढ़ने के साथ ही पेट भी बाहर निकल आता है। महिलाओं में पेट (Tummy) बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है, प्रसव के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव होना।

इस दौरान मांसपेशियां फैल जाती हैं, जिससे पेट फूला हुआ नजर आता है। डिलीवरी के बाद जल्द ही एक्सरसाइज (Exercise After Delivery) शुरू कर दी जाए तो पेट जल्दी ही पूर्व की ही स्थिति में आ सकता है। प्रसव के बाद व्यायाम नहीं किया गया तो पेट इसी तरह बाहर बढ़ा हुआ रह जाता है।

मेडिकल भाषा में इसे डायस्टेटीस रेक्टी (ममी टमी) की समस्या कहा जाता है। डिलीवरी के दौरान हाथ पैरों की मांसपेशियों में भी खिंचाव होता है, जिससे हाथ-पैर भी फूल जाते हैं।

सर्जरी से डिलीवरी में पेट (Tummy) बढ़ने की समस्या ज्यादा

अधिकांश महिलाओं में पेट बढ़ने की समस्या उस दौरान आती है, यदि उनकी डिलीवरी सर्जरी के जरिए होती है। कारण यह है कि सर्जरी करते समय डॉक्टर पेट की मांसपेशियों को सात परतों में काटते हैं। इससे पेट ज्यादा बढ़ जाता है और ठीक होने में समय लगता है।

भारी व कठिन व्यायाम से बचें

कई महिलाएं डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए कठिन व्यायाम करने लगती हैं। डिलीवरी के तत्काल बाद ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल डिलीवरी के दौरान कई महिलाओं में रक्त स्राव होता है और आंतरिक रूप से कमजोर भी हो जाती हैं। इसलिए उन्हें पहले शारीरिक रूप में मजबूत होना चाहिए। अपने शरीर का हिमोग्लोबिन स्तर सामान्य बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। कुछ दिनों के आराम के बाद ही व्यायाम करना चाहिए। myUpchar से जुड़े डॉ। विशाल मकवाना के अनुसार, डिलीवरी के बाद का वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। तनाव न पालें। स्वस्थ्य आहार लें।

ममी टमी से बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें

पेट की चर्बी कम करने के लिए और फ्लैट टमी की इच्छा हर महिला की होती है।  पूरे शरीर में पेट की ही चर्बी आसानी से नहीं जाती है, लेकिन यदि नियमित अनुशासन के साथ कुछ व्यायाम किए जाएं तो इसे दूर भी किया जा सकता है। यदि इसकी अनदेखी कर दी जाए तो भविष्य में यही चर्बी स्वास्थ्य के लिए कई दिक्कतें पैदा कर सकती है। अक्सर ऐसी महिलाओं में डायबिटिज, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां देखने को मिलती हैं। चूंकि ज्यादा फैट शरीर का लचीलापन खत्म कर देता है और मांसपेशियां जड़ होने लगती है। इसलिए भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए फैट को जल्द दूर करना चाहिए।

जरूर करें ये एक्सरसाइज

myUpchar के अनुसार, यदि रोजाना कम से कम आधे घंटे रस्सी कूदने और पुश अप्स वाली एक्सरसाइज करें तो पेट की चर्बी कम की जा सकती है। पहले पांच मिनट रस्सी कूदें और कुछ देर के बाद पुश अप्स करें। यही क्रम बार बार आधे घंटे तक दोहराते रहें।

व्यायाम करने के साथ-साथ अपने बैठने और चलने के पॉस्चर पर भी ध्यान दें। अगर सही तरीके से बैठती नहीं हैं तो भी पेट बाहर आने लगता है। जब भी बैठें तो पीठ को सीधा रखें। जब चलना हो तो सीधा और तेज चाल चलें। कभी भी झुककर न चलें।

शाम को खाना खाने के बाद कम से कम 40 मिनट ब्रिक्स वॉक जरूर करें। ऐसा करने से कमर दर्द भी दूर होता है और खाना भी आसानी से पच जाता है। कैलोरी बर्न होने से अतिरिक्त चर्बी पेट में जमा नहीं होती है।

Tags: after delivery problemsafter delivery weight losshealth tipsMummy-Tummywomen Health
Previous Post

विटामिन डी की कमी होगी पूरी, अपनाएं ये उपाय

Next Post

अपने होंठों के शेप के अनुसार करें मेकअप, दिखेंगे आकर्षक

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Lipstick

अपने होंठों के शेप के अनुसार करें मेकअप, दिखेंगे आकर्षक

यह भी पढ़ें

Farmers

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

25/03/2025
suicide

फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

03/04/2021
CM Vishnu Dev Sai

आकाशीय बिजली से आठ लोगों की मौत, सीएम साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version