• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो लाख से अधिक जाली नोटों के साथ बिहार​ के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
fake currency

fake currency

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जिले में क्राइम ब्रांच व नौबस्ता थाना पुलिस ने बिहार व पंजाब के जालंधर से असली नोट के बदले दो गुने नकली नोट का लालच देकर बाजार में जाली करेंसी खपाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के दो शातिरों को पकड़ते हुए दो लाख 40 हजार के नकली नोट की तैयार गड्डियां बरामद की गई हैं।

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि, जिले में असली नोट के बदले दोगुने नकली नोट का बाजार में खपाने व लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के होने की शिकायतें मिल रही थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच व नौबस्ता थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को इलाके से दो नकली नोट खपाने वाले शातिरों को दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों में बिहार के गोपालगंज स्थिल सल्लेपुर निवासी राम कुमार चौबे व अशोक हैं। यह लोग नकली नोटों में दो हजार, पांच सौ और सौ रुपये के नोट असली नोट लगाकर गड्डियां बनाते थे, जिसमें ऊपर और नीचे तीन से चार असली नोट लगाकर बीच में डायरी जैसी रद्दी भरकर लोगों से ठगी को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से इस तैयार दो लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट लगाकर तैयार गड्डियां बरामद की गई हैं।

सीएम योगी के उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन की देश में हो रही सराहना : नन्दी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि उनका गिरोह कानपुर के अलावा उप्र के प्रयागराज, गाजियाबाद के साथ-साथ बिहार और पंजाब के जालंधर में भी सक्रिय हैं। गिरोह के सदस्य लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लॉक डाउन में जरुरत का हवाला देकर व पुलिस का भय दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर लोगों से असली नोटों की ठगी करते निकल जाते थे। अभियुक्तों के पंजाब, बिहार प्रांत के साथ ही उप्र के कई जिलों में गिरोह सक्रिय हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

Tags: crime newsfake currencyup news
Previous Post

CM योगी आज करेंगे सिद्धार्थनगर, बस्ती का दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Next Post

जेल में बंद आज़म की रिहाई को खून से लिखा राष्ट्रपति को खत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
azam khan

जेल में बंद आज़म की रिहाई को खून से लिखा राष्ट्रपति को खत

यह भी पढ़ें

जहरीली शराब कांड poisonous liquor case

माया का योगी पर बड़ा हमला, बोली-यूपी में हत्या घटनाएं खोल रहीं हैं कानून व्यवस्था की पोल

08/09/2020
Murder

RTI एक्टिविस्ट की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

02/06/2022

CM आवास पहुंचे जितिन प्रसाद, CM योगी से की शिष्टाचार भेंट

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version