• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 लोगों की जान लेने वाली स्कूल बस का 15 बार हुआ था चालान, मालिक सहित दो अरेस्ट

Writer D by Writer D
13/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Ghaziabad Road Accident

Ghaziabad Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे (Ghaziabad Road Accident) में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। गलत दिशा से आ रही बस की कार से जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जिस बस की वजह से यह हादसा (Ghaziabad Road Accident) हुआ, उसे लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। इस बस का 15 बार पहले भी चालान किया जा चुका है, जिसमें तीन बार रॉन्ग साइड चलने के लिए चालान किया गया है। इसी तरह रॉन्ग साइड में बस के चलने की वजह से मंगलवार सुबह यह भीषण हादसा हुआ।

पुलिस ने मंगलवार को उस बस के चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने आठ लोगों को ले जा रही एसयूवी को टक्कर मार दी थी।गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर के पास यह हादसा उल्टी दिशा में आ रही बस और कार की टक्कर से हुआ जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

15 बार चालान

पुलिस ने बताया कि बस मालिक संदीप चौधरी को गौतम बौद्धनगर में एक हाउसिंग सोसायटी स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया, वहीं ड्राइवर प्रेम पाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (एनएच9) पर दुर्घटनास्थल पर हिरासत में लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी), वेव सिटी, रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि बस का 15 बार ऑनलाइन चालान किया गया था, जिसमें तीन बार गलत साइड पर गाड़ी चलाने के लिए चालान किया गया था।

6 लोगों की हुई थी मौत

यह दुर्घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे हुई थी, जब बस गाज़ीपुर बॉर्डर के पास सीएनजी भरवाने के बाद एक्सप्रेसवे के रॉन्ग साइड पर चल रही थी। पुलिस ने कहा कि बस नोएडा के बाल भारती स्कूल से जुड़ी थी और दुर्घटना (Ghaziabad Road Accident) के समय इसमें कोई छात्र नहीं था।

अस्पताल में लगी आग, 200 मरीजों को निकाला गया

परिवार एसयूवी में यात्रा कर रहा था, जो मेरठ से गुरुग्राम जा रहा था। मृतकों की पहचान नरेंद्र (45), उनकी पत्नी अनीता (40), बेटे दीपांशु (15) और हिमांशु (12), भतीजी वंशिका (7) और भाभी बबीता (35) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र (40) और उनके बेटे कार्तिक (5) को गंभीर चोटें आईं और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags: accident newsdelhi-merrut expresswayghaziabad newsghaziabad road accidentroad accidentup news
Previous Post

अस्पताल में लगी आग, 200 मरीजों को निकाला गया

Next Post

अब 10 हजार में संपत्ति का होगा नामांतरण, आवास विकास ने खत्म की ये व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

08/08/2026
Skin Tanning
Main Slider

सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय

08/08/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
Main Slider

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

08/08/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

08/08/2026
Next Post
Awas Vikas Parishad

अब 10 हजार में संपत्ति का होगा नामांतरण, आवास विकास ने खत्म की ये व्यवस्था

यह भी पढ़ें

adani airport

भारत के छह हवाई अड्डों का प्रबंधन अब अडाणी ग्रुप संभालेगा

19/01/2021

GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

01/05/2022
Opal Suchata of Thailand became Miss World 2025

थाईलैंड की ओपाल सुचाता बनी 72वीं Miss World 2025, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version