• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधान हत्या मामले में दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/07/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Three thugs were arrested and sent to jail

Three thugs were arrested and sent to jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में एक स्थानीय पत्रकार समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इनमे से दो को गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रो ने गुरुवार को बताया कि गांव शहबदिया में बुधवार की रात ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने गांव निवासी एक पत्रकार को मुख्य आरोपी बनाते हुए सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

उन्होंने बताया कि मृतक प्रधान रमाकांत दोहरे उर्फ रिंकू के भाई संजय कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि वह अनुसूचित जाति का है। बुधवार की शाम प्रधान भाई रमाकांत घर वापस आये थे। देर शाम करीब 8:15 बजे उसके भाई के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया जिसे भाई ने रिसीव किया और अपनी बाइक लेकर घर से निकल गये।

रमाकांत गांव से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर जैसे ही तालाब के ऊपर सड़क पर पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाये बैठे राहुल तिवारी उर्फ विनीत (पत्रकार) , पूर्व प्रधान नजुमुद्दीन , विमलेश , विकास व तार बाबू सभी निवासी शहबदिया एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि उसी समय तालाब किनारे टार्च लेकर शौच क्रिया करने गये गांव निवासी रविन्द्र बाबू व गजेन्द्र सिंह ने आवाज सुनकर टार्च की रोशनी से पांचों आरोपियों व दो अज्ञात व्यक्तियो को रमाकांत को जान से मारते हुए देखा। दोनों ने राहुल तिवारी, नजमुद्दीन, विमलेश, विकाश, तार बाबू व दो अज्ञात व्यक्तियों को रमाकांत को मारकर भागते हुए देखा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी (Arrested) के लिए रात में ही सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन कर दिया था। गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम पुलिस फोर्स के साथ शहबदिया गांव पहुंची। जहां पर उन्होंने मृतक प्रधान की पत्नी व परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। साथ ही परिजनों को पूर्ण सहायता व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों विमलेश व तारबाबू को गिरफ्तार किया गया है जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे भी पूछताछ चल रही है। सभी सीडीआर व काल डिटेल निकलवा कर देखी जा रही है।

Tags: Auraiya Newscrime news
Previous Post

दुष्कर्म के दोषी को दस साल कारावास की सजा

Next Post

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
The entire family was found dead

पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

यह भी पढ़ें

क्या आप भी सोने से पहले नहीं निकालते SmartTV का प्लग? कर रहे हैं बड़ा नुकसान

Smart TV का प्लग हमेशा लगा रखते हैं? ये आदत पड़ सकती है भारी

08/12/2025
UP Police SI Exam

UP Police SI का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट

02/04/2022
CM Yogi

डॉक्टरों के ट्रांसफर विवाद पर सीएम योगी का एक्शन, गठित की जांच टीम

12/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version