• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 65 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया और दो तस्कर गिरफ्तार (Arrested) किये गये।

एसपी सिटी ने बताया कि थाना राजगढ़, एसओजी व स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र से सघन चेकिंग कर एक ट्रक चालक रमाशंकर पुत्र रोशनलाल व नितिन उर्फ प्रिंस सिंह चौहान पुत्र स्व. अनिल सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी कुल 1100 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (स्टार ब्लू डिलक्स व व्हीस्की ब्राण्ड) बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपितोंं ने बताया कि वे अंग्रेजी शराब को गोवा से अरूणांचल प्रदेश ले जाने के लिए ट्रक पर लोड करते हैं, जिसे अरूणांचल प्रदेश न ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं।

आरोपित नीतिन उर्फ प्रिंस सिंह चौहान गोवा की एक शराब कम्पनी में काम करता है। जहां से रमा शंकर (चालक) की ट्रक पर अंग्रेजी शराब लोड कर बिक्री के लिए बिहार ले जाते हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नम्बर प्लेट बदल देते हैं, ताकि पकड़े न जा सके।

राजगढ़ थाने पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक सीज किया गया।

Tags: crime newsmirjapur news
Previous Post

प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

13/02/2026
Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

13/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष का काम केवल आलोचना करना, बजट पढते तो सरकार को देते धन्यवाद: उप मुख्यमंत्री

13/02/2026
Next Post
Electrocution

सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

यह भी पढ़ें

Kundan Singh

भाजपा नेता के घर पर गरजेगा ‘बाबा’ का बुलडोजर, किशोरी से की थी दरिंदगी

09/06/2023

Bihar Election : बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, चार नेता छ साल के लिए पार्टी से निष्कासित

25/10/2020
kc venugopal

केसी वेणुगोपाल ने कोविड संक्रमित पत्रकार को लेकर योगी को लिखा पत्र

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version