• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU बॉयज हॉस्टल में हुआ डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, दो छात्र अरेस्ट

Writer D by Writer D
06/02/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
BHU

banaras hindu university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशी के एक डॉक्टर ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय (BHU) के दो छात्रों पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने डॉक्टर को सोशल मीडिया से संपर्क कर बीएचयू के छात्रावास में मिलने के लिए बुलाया। फिर वहां पर डॉक्टर को बंधक बनाकर जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के दौरान छात्रों पर पीड़ित डॉक्टर से मारपीट और लूट करने का आरोप भी लगा है। शिकायत के मुताबिक, छात्रों ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के दौरान पीड़ित का वीडियो बनाया और फिर 60 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शास्त्रीय संकाय (तृतीय वर्ष) के छात्र हैं। पढ़ाई के लिए वो बॉयज हॉस्टल में रह रहे थे। बीते दिन लंका थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनपर एक डॉक्टर ने दुष्कर्म, लूट और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी और पीड़ित सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

शिकायतकर्ता डॉक्टर का कहना है कि छात्रों ने अपने एक साथी के इलाज के बहाने उसे हॉस्टल बुलाया था। वहां जाते ही कमरा बंद कर लिया। फिर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए और मोबाइल से वीडियो बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। आखिर में सोने की चेन, अंगूठी आदि लूट ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

वहां से बचकर निकले डॉक्टर ने इस घटना की शिकायत लंका थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी काशी जोन के एडीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ और गाजीपुर निवासी हैं। उनपर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ़्तारी भी हो चुकी है।

डीसीपी ने आगे बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है कि मैसेंजर और ग्रेंडर ऐप के माध्यम से दोनों छात्रों ने डॉक्टर से दोस्ती की। फिर दिनांक 11.01.2024 को उन्हें अपने दोस्त के इलाज के बहाने हॉस्टल बुलाया। छात्र डॉक्टर को रविदास गेट से अपनी गाड़ी पर बिठाकर रूईया हास्टल (BHU) ले गए, जहां कमरा बंद करके और डरा-धमकाकर डॉक्टर के कपड़े उतरवा दिये। फिर उनके साथ दुष्कर्म किया, लूट की और वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रों ने 60 हजार रुपये भी वसूल लिए ।

Tags: banaras hindu universityBHUcrime newsvaranasi news
Previous Post

अरुणाचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

Next Post

हाईकोर्ट में निकली नौकरी, ग्रेजुएट वाले फौरन करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
Uttarakhand High Court

हाईकोर्ट में निकली नौकरी, ग्रेजुएट वाले फौरन करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Additional District Judge Manoj Upadhyay

अपर जिला जज मनोज उपाध्याय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

02/06/2021
fire in girls hostel

गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदीं छात्राएं

28/03/2025
Nirjala Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी देवोत्थान एकादशी, नोट करें तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

29/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version