• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ (UP STF) ने केडीए सिंह स्टेडियम के पास से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। ये लोग रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी करते थे। इन लोगों के पास से नियुक्ति पत्र और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

एसटीएफ निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए अभियुक्तगण मूलरुप से अम्बेडकरनगर निवासी दुर्गा शरण मिश्रा उर्फ दुर्गाशरण, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी डॉ. राजेश राम है।

पूछताछ में दुर्गाशरण ने बताया कि वह साथी राजेश राम के साथ मिलकर वर्ष 2007 से सरकारी विभागों में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। उनके खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2009 से अब तक लखनऊ, आजमगढ़, फैजाबाद के जनपदों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लोगों को खाद निगम का अधिकारी बताकर उनसे ठगी करता था।

उसने अब तक 500 अभ्यर्थियों को ठगा है। नौकरी की एवज में प्रत्येक अभ्यर्थियों से तीन से चार लाख रुपये वसूले हैं। इस काम से उन्हें जो रकम मिली उसे जागृति फिल्म प्रोडेक्शन का काम शुरु किया। उसने सात फिल्में व कई एलबमों को प्रोडयूस किया गया।

राजेश ने भी स्वीकारा कि वह 2007 से दुर्गाशरण के साथ है। इससे पहले वह रायबरेली जनपद में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नियुक्ति था। उसकी अच्छी छवि होने की वजह से उसे लोग मिल जाते थे और उन्हें ठगी का शिकार बना लेते थे।

निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हरजतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस की ओर से किया जा रहा है।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

पेट्रोल पम्प लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

Next Post

आईआईटी कंपनी के गोदाम से चोरों ने नकदी सहित 30 लाख रुपये का माल पार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Theft

आईआईटी कंपनी के गोदाम से चोरों ने नकदी सहित 30 लाख रुपये का माल पार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, चार दिन पहले मेदांता से हुए थे डिस्चार्ज

18/08/2020
AK Sharma

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

13/02/2023
Kasganj kidnapping and murder case

कासगंज अपहरण और हत्या कांड: पुलिस एंकाउंटर में एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version