• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो करोड़ नौकरी देने का वायदा था, पिछले छह सालों में 12 करोड़ युवा बेरोजगार हो गये

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण आज युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश में जगह जगह भटक रही है।

श्री यादव ने बुधवार को यहां अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह को पार्टी में शामिल करने के बाद कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है। भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वायदा था। पिछले छह सालों में 12 करोड़ युवा बेरोजगार हो गये।

उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियां बेरोजगारों, किसानों, छोटे कारोबारियों के विरूद्ध है लेकिन बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में योजनाएं बनायी जाती है।

फ्रांस से मैनपुरी के दीपक चौहान लेकर आए राफेल, किया देश का नाम रोशन, परिवार में जश्न

सपा अध्यक्ष से आज लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह ने भेंट की। श्री शैलेन्द्र सिंह के साथ जौनपुर भाजपा किसान मौर्चा के जिलाध्यक्ष विकास दुबे एवं अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा क्षेत्रीय भाईचारा समिति वाराणसी भी थे।

श्री शैलेन्द्र सिंह के साथ दोनों भाजपा और बसपा के नेताओं ने सपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह को दो बार गोल्ड मैडल आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2011 में बैवरी आवार्ड एवं दिल्ली सरकार द्वारा सिंघम आवार्ड, चक दे इण्डिया फिल्म 2007 में रोल भी किया। 2006 में भारतीय महिला हाॅकी टीम के कोच रहे तथा वर्तमान में खेलों मास्टर्स गेम्स फाउण्डेशन इण्डिया के जनरल सेक्रेट्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे है।

श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार में खिलाड़ियों, साहित्यकारों, लेखकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को यशभारती से सम्मानित किया गया था जिसमें ग्यारह लाख रूपये नगद दिए गए थे, साथ में पचास हजार रूपये सम्मान राशि प्रतिमाह दिये जाने की व्यवस्था की गयी थी जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रतिमाह मिलने वाली राशि पर रोक लगा दी।

अयोध्या : मस्जिद निर्माण के लिये ट्रस्ट का गठन, सुन्नी वक्फ बोर्ड बना संस्थापक ट्रस्टी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनते ही यशभारती सम्मानित विशिष्टजनों की पचास हजार की धनराशि फिर से चालू कर दी जायेगी। खिलाड़ियों को असुविधा और परेशानी उठानी पड़ती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अयोध्या के मजदूरी करने वाले रामानन्द निषाद की बेटी सुश्री पूजा निषाद जो हाॅकी खिलाड़ी है रेलवे की नौकरी पाने की भागदौड़ में लगी रही। पक्षपात के कारण उसे नौकरी नहीं मिल सकी।

श्री शैलेन्द्र सिंह ने आशा जतायी कि दोबारा 2022 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आयेगी और श्री अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। जिससे इस राज्य के लोगों को भला हो सकेगा। भाजपा सरकार ने धोखा किया है। बेकारी, गरीबी, बीमारी खेती की चर्चा बंद कर दी हैं। भाजपा सरकार में समस्याओं के समाधान की बात तो दूर-दूर तक नहीं। उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए नौजवान और खिलाड़ी पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Tags: akhilesh yadavcm yogi adityanathCoronavirusCOVID-19National newsNEWSnews in hindiUttar PradeshYogi AdityanathYogi government unable to deal with rising corona casesअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षमकोरोना वायरसबीजेपीभाजपाभारतयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

मां लक्ष्मी ने की थी रक्षाबंधन की शुरुआत

Next Post

घर पर भाई की कलाई में बांधें अपने हाथ से बनी राखी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
रक्षा पंचमी

घर पर भाई की कलाई में बांधें अपने हाथ से बनी राखी

यह भी पढ़ें

Robbery

ग्रामीण बैंक में साढ़े आठ लाख की लूट

03/02/2024
आईएस ख़ुफ़िया इकाई का प्रमुख ढेर Head of IS intelligence

आईएस ख़ुफ़िया इकाई का प्रमुख अफगानिस्तान में हुई सैन्य कार्रवाई में ढेर

02/08/2020
Baburaj

फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल, इन एक्टरों पर यौन उत्पीड़न का आरोप, इस विधायक का नाम भी शामिल

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version