• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला के शव से आंख गायब होने के मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
Doctor

doctor arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में विगत दिनों विवाहिता के पोस्टमार्टम के पश्चात उसकी आंख गायब होने के मामले में आज थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाली टीम के दो प्रमुख डॉक्टरों (Doctors) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाकर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों डॉक्टरों (Doctors) को दोषी मानते हुए जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के आदेश पर कल पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम के विरुद्ध मानव अंगो के प्रत्यार्पण अधिनियम की धारा 18 और शव को अपमानित करने की धारा 297 के तहत सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर्स से कल थाने में पूछताठ भी की गई थी। मृतिका के भाई राजकुमार पुत्र गंगाचरण की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकद्दमा।डीएम के आदेश पर पैनल द्वारा विवाहिता के दोबारा पोस्टमार्टम में भी उसकी दोनों आंखे गायब पाई गई थीं।

थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक और मुकदमे के विवेचक गौरव बिश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना के दौरान दोषी पाए गए। डॉ़ मो़ आरिफ और डॉ़ मो़ ओवैस को डीएम आवास रोड़ के निकट स्थित चौराहे के पास से आज दोपहर बाद गिरफ्तार किया गया। जहां से उनको जिला अस्पताल ले जाया गया और दोनों डॉक्टरों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके पश्चात दोनों का रिमांड बना कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां ट्रायल के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मोहम्मद साजिद द्वारा दोनों डॉक्टरों को जिला कारागार भेजने के आदेश किये गए। पुलिस द्वारा दोनों डॉक्टरों को जिला कारागार के दाखिल कर दिया गया।

जांच निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विवेचना जारी है। पोस्टमार्टम करने वाले कुछ और मेडिकल स्टाफ की भी संलिप्तता पाई गई है। शीघ्र उनके खिलाफ भी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा गठित मजिस्ट्रेट जांच टीम के प्रमुख एडीएम प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। इस मामले पर जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया किंतु कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Tags: Badayun Newscrime news
Previous Post

मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई जाएगी? इस व्रत के बिना कान्हा की पूजा अधूरी क्यों?

17/09/2026

गोली लगने से युवक की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा पेंच

20/01/2021
shehzad poonawalla

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

17/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version