• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो किसानों ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शनिवार को खाद की किल्लत और आर्थिक तंगी के कारण दो किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले में किसान की आत्महत्या का पहला मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मसौरा खुर्द गांव का है। इस गांव में कथित रूप से खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने शनिवार को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से बरामद कथित सुसाइड नोट में खुदकुशी का कारण खाद उपलब्ध न होने का भी जिक्र किया गया है।

किसान की आत्महत्या की दूसरी वारदात थाना बानपुर अंतर्गत पुलिस चौकी कैलगुआं की है। कैलगुआं निवासी 45 वर्षीय गणेश पुत्र जलुआ रैकवार ने अपने खेत के कुए में कूंदकर आत्महत्या कर ली।

उल्लेखनीय है कि ललितपुर में पिछले कुछ दिनों में अब तक खाद की कमी के कारण कम से कम तीन किसानों की मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं। बुंदेलखंड सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में खाद की कमी से किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ललितपुर जाकर खाद की कमी के कारण मौत के शिकार हुये किसानों के परिजनों से मुलाकात की थी।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वी.के. मिश्रा ने बताया कि मसौरा खुर्द गांव के निवासी रघुवीर पटेल (37) का शव आज खेत में लगे जामुन के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक नौ एकड़ कृषि भूमि का मालिक था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक किसान की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें खाद न मिलने को आत्महत्या करने की वजह बताया गया है। तहरीर के अनुसार इस पर्ची में मृतक के हस्ताक्षर नहीं है।

मिश्रा ने बताया कि किसान के परिजनों ने रघुवीर के कर्ज में डूबने और खाद न मिलने की वजह से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक गणेश के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जब वह अपने खेत में स्थित कुंंए में कूदा तभी पास के खेतों के किसानों ने उसे ऐसा करते देख लिया। गांव वालों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे कुए से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मानसिक तनाव में रहता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Tags: Lalitpur newsup new
Previous Post

दरोगा की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

Next Post

घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
murder

घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला

यह भी पढ़ें

पिछली सरकारों ने कब्रिस्तान-श्मशान बनाए, हम स्कूल-अस्पताल बनाएंगे : केजरीवाल

02/01/2022

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
shikhar dhawan

T20 World Cup : सुनील गावस्कर की टीम से शिखर बाहर, तलाक के बाद दूसरा झटका

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version