• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदमाशों ने की खेत सींचते दो किसानों की हत्या

Writer D by Writer D
05/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई कर रहे दो किसानों की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के मरूई कृष्णदासपुर के निवासी किसान धर्मराज मौर्य (60) और विजय कुमार राजभर (45) की कुछ बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

उन्होंने बताया कि धर्मराज और विजय कल देर रात खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किसानों को अखण्डनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों से अतिरिक्त बल लगाया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले में जमीनी विवाद होने की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आशंका जतायी कि पुरानी जमीनी रंजिश के कारण दोनों किसानों की हत्या की गई होगी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस का एक दल गठित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित किसान के पुत्र की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि जल्द दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newssultanpur news
Previous Post

खेत पर पानी लगाने को लेकर विवाद, युवक की गला घोटकर हत्या

Next Post

सभी विघ्नों को हर लेंगे भगवान गणेश, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Next Post
Ganesha

सभी विघ्नों को हर लेंगे भगवान गणेश, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

यह भी पढ़ें

Sourav Ganguly

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल में एडमिट

28/12/2021
arrested

25 हजार का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

16/12/2020
Baba Ramdev

‘आपकी माफी स्वीकार नहीं, कार्रवाई के लिए रहे तैयार’, रामदेव को SC से झटका

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version