• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार करोड़ की चरस के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस व जनपद के पुलिस मसूरी थाना पुलिस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय चरस (charas) तस्कर (international drug smuggler) गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार (arrested) किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 04 करोड़ कीमत की 104 किलो 900 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद बरामद की है। नेपाल के काठमांडू से पश्चिम उत्तर प्रदेश में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। इस गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच से मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल के काठमांडू से चरस का एक बड़ा कंसाइनमेंट गाजियाबाद के रास्ते में लाया जा रहा है। इस सूचना पर दिल्ली पुलिस व मसूरी पुलिस ने संयुक्त रूप से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे गंग नहर के किनारे जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आती हुई एक रिनॉल्ट डस्टर कार आती हुई दिखाई दी। जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी में एक बड़ा कंसाइनमेंट बरामद हुआ। जिसमें 104 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। यह चरस ब्रिक्स के रूप में रखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 04 करोड़ के आसपास है।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर वेस्ट दिल्ली सागरपुर निवासी संजीत तथा गीतांजलि पार्क निवासी अंकुर हैं। दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि यह लोग नेपाल के काठमांडू से चरस लाते हैं और पश्चिम यूपी के विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्हें संजय और बबलू पंडित भी सहयोग करते हैं। श्री राजा ने बताया कि यह चरस सहारनपुर जानी थी। उसके बाद वहां से आगे सप्लाई हुई थी लेकिन बीच में दिल्ली पुलिस के इनपुट पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार में एक दूसरी कार की नम्बर प्लेट भी बरामद हुई है। जबकि संजय और बबलू पंडित अभी भी फरार हैं। जल्दी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आकाश पटेल भी उपस्थित थे।

Tags: crime newsghaziabad newsinternational drug smuggler
Previous Post

कुंए में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Next Post

पीएम मोदी ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले कर रहे तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले कर रहे तारीफ

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

14/02/2022
Jewelery Showroom

पकडे़ गए 25 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाने वाले, सोना-चांदी और नकदी भी बरामद

29/09/2023
Narad Rai

‘मेरी गलती यह है कि अखिलेश और मुलायम में मुलायम को चुना…’, सपा छोड़ने के बाद बोले नारद राय

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version