• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलवामा में जैश के दो आतंकी गिरफ्तार, घाटी में कुछ बड़ा करने की फिराक में पाक?

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पुलवामा में जैश के दो आतंकी गिरफ्तार Two Jaish terrorists arrested

पुलवामा में जैश के दो आतंकी गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सुरक्षा बलों ने कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी पुलिस के एक प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान वागड़ त्राल निवासी बिलाल अहमद चोपन और चटलाम पंपोर निवासी मुर्सलीन बशीर के रूप में हुई है।

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा का पहली बार दिखाया चेहरा

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों आतंकवादी पुलवामा के पम्पोर और त्राल इलाके में आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के लिए परिवहन तथा आश्रय मुहैया करा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में भी लिप्त पाए गए हैं और उनके पास से कुछ सामग्री भी जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों आतंकवादियों के खिलाफ त्राल और पम्पोर पुलिस थाने में कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी नंबर 96/2020 और 90/2020 दर्ज करा दी गई है तथा आगे की जांच की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू शहर के नगरोटा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे तथा इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के दो जवान घायल भी हो गए।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म तोरबाज का ट्रेलर हुआ रिलीज

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

वहीं, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलीबारी की और मोटार्र दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Tags: hindi newsjammu kashmirJammu Kashmir Nagrota areajammu kashmir pulwama attacknews in hindipulwama attacktwo Jaish terrorists arrestedtwo terrorists of Jaish-e-Mohammed arrested in Jammu and Kashmirजम्‍मू कश्‍मीरजम्मू कश्मीर नगरोटा इलाकाजम्मू कश्मीर पुलवामा हमलाजम्मू-कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तारजैश के दो आतंकवादी गिरफ्तारपुलवामा अटैकपुलवामा में जैश के दो आतंकी गिरफ्तार
Previous Post

नोएडा में अब शादियों में सिर्फ 100 लोग होंगे शामिल, नया आदेश

Next Post

ऑपरेशन में 5 साल के बच्‍चे के पेट से निकली 3 फीट लंबी गांठ, डॉक्‍टर हैरान

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post

ऑपरेशन में 5 साल के बच्‍चे के पेट से निकली 3 फीट लंबी गांठ, डॉक्‍टर हैरान

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

प्रापर्टी विवाद में महिला की हत्या, सास-ननद समेत चार गिरफ्तार

12/05/2023
Indian school

इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन पहले मिला था 10 हैंड ग्रेनेड का जखीरा

12/04/2023

चुनाव ड्यूटी में सुरक्षाकर्मियों से भरी बस का हुआ स्टेरिंग फेल, जवानों ने कूदकर बचाई जान

18/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version