• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए ईरानी गैंग के दो गुर्गे फ़र्रुखाबाद से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
irani gang

Irani gang

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/फर्रुखाबाद/रायबरेली। लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर (KGMU) से बुधवार की सुबह पुलिस को चकमा दे कर फरार हुए ईरानी गैंग (Irani Gang) के दोनों घायल बदमाश फर्रुखाबाद में पकड़ (Arrested)  लिए गए हैं। रायबरेली की पुलिस और एसओजी वहां पहुंच रही है। दोनों बदमाशों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

बताते चलें कि रायबरेली के डलमऊ में नौ जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए ईरानी गैंग ( Irani gang) के इरफान और इंजमाम को इलाज के लिए मंगलवार की शाम को लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था, जहां से बुधवार की सुबह करीब छह बजे दोनों भाग गए थे। उनकी आखिरी लोकेशन डालीगंज स्टेशन के पास मिली थी, तभी आशंका जताई गई थी कि ये दोनों सीतापुर, लखीमपुर, गोरखपुर या फिर फर्रुखाबाद भागे होंगे।

रायबरेली और लखनऊ की पुलिस ने बदमाशों की डिटेल इन जिलों की पुलिस से साझा की थी। रायबरेली पुलिस की पांच टीमें लखनऊ सहित कई जनपदों की खाक छान रही थी। शुक्रवार की सुबह जब फर्रुखाबाद पुलिस से सूचना मिली की दोनों पकड़ लिए गए हैं, तब पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फर्रुखाबाद से दोनों बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिली है। हमारी टीम दोनों बदमाशों को लेने के लिए वहां पहुंच रही है। बदमाश इरफान और इंजमाम के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी थी, जिससे उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। जिला अस्पताल से उन्हे मंगलवार की शाम को रेफर किया गया था। ट्रामा में प्लास्टर चढ़ने के बाद दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। इस मामले में दारोगा समेत सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। उनके खिलाफ चौक थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

निर्माणाधीन गोदाम की गिरी दीवार, 5 मजदूरों की दबकर मौत

दरअसल, शुक्रवार की रात ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश पकड़ लिए गए थे, जबकि अन्य लुटेरे फरार हो गए थे। फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थी। एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार बदमाश कार पर सवार होकर डलमऊ से लालगंज होते हुए फतेहपुर से मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने डलमऊ-लालगंज मार्ग स्थित कनहा गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

एसओजी टीम प्रभारी ने बताया था कि पुलिस की फायरिंग में इरफान अली, इंजजाम अली के दाहिने पैर में गोली लगी। इस समय दोनों जौनपुर जिले के शाहगंज में रह रहे थे। घायल इरफान अली के पिता पठान के अलावा फतेहगढ़ के रहने वाले राहुल सक्सेना को भी पकड़ा गया था। यह सभी ईरानी गैंग के सदस्य हैं।

Tags: crime newsfarrukhabad newsup news
Previous Post

ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट, मीत शाह बने टॉपर

Next Post

भारत सरकार जारी कर रही है 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
Next Post
Coin

भारत सरकार जारी कर रही है 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

यह भी पढ़ें

anupam kher sushant cbi

सुशांत केस में CBI जांच की मांग करने में अनुपम खेर ने क्यों की देरी

15/08/2020
Ram Gopal Yadav

पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड: रामगोपाल

18/04/2024
Constable Recruitment

5वीं, 8वीं पास बनेंगे कॉन्स्टेबल, इस राज्य में निकली 6000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

06/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version