• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न्यायालय के आदेश के बाद दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Writer D by Writer D
30/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
line hajir

line hajir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद गुरुद्वारा सहित रिहायशी मकान पर मनकापुर पुलिस द्वारा कब्जा कराने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा कोतवाल और निरीक्षक को तत्काल गैर जनपद स्थानांतरित करने के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को लाइन हाजिर (Line Hajir)  कर दिया ।

पीड़िता गुरुबचन कौर के अनुसार वह और उनके पुत्र अमरजीत सिंह व स्वर्णपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उनका मनकापुर बाजार में एक मकान व गुरुद्वारा है। इस पर विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में गुरुबचन कौर बनाम कुलवंत कौर आदि के नाम वाद दायर था। मामले में 17 जुलाई 2023 को न्यायालय ने स्थगनादेश पारित किया। लेकिन गत 15 सितंबर को मनकापुर कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक अरुण कुमार राय कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आ धमके और मकान व गुरुद्वारा खाली करने को कहा।

उसके दूसरे दिन आरोपी कुलवंत करीब पचास लोगों के साथ घर में घुस मकान के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया। पीड़ित गुरुबचन के मुताबिक इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने पीड़िता के बेटों को जेल भेजने की बात कहकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल मिली शिकायत पर ने कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक अरुण कुमार राय की भूमिका की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक को आदेश दिया। जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गये। इसी आधार को संज्ञान में लेकर पीड़िता गुरुबचन कौर की याचिका पर न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने मनकापुर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक अरुण कुमार राय को तत्काल गोंडा जिले से हटाकर किसी अन्य जिले में तैनात करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई की तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित कर दी।

एसपी मित्तल ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (Line Hajir) कर गैरजनपद स्थानांतरण के लिये उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।

Tags: crime newsgonda news
Previous Post

रामगंगा नदी में दो डूबे, एक लापता

Next Post

पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Life Imprisonment

पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

CM Yogi heard the problems of 200 people

बेफिक्र कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर मदद: मुख्यमंत्री

18/06/2025
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, राघव चड्डा भी रहे मौजूद

27/07/2024
Poster making competition

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इंटर कॉलेजों के इन छात्रों ने दिखाया हुनर का कमाल

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version