• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैगंबरपुर में जोरदार विस्फोट से दहशत, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

Writer D by Writer D
15/10/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार शाम हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान पटाखा कारोबारी राजू खान का बताया जा रहा है। आशंका है कि हादसे के समय मकान में मौजूद राजू खान के परिवार के सदस्यों समेत छह से अधिक लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा पचकोशी स्थित पैगंबरपुर इलाके में शाम करीब पांच बजे हुआ।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोगों को भूकंप जैसा महसूस हुआ। धमाके के कारण पड़ोसी मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। हादसे में दो लोगों को अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मकान में पटाखे मौजूद होने के कारण बचाव अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दोबारा विस्फोट की आशंका के बीच बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका भी जताई गई है। फिलहाल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। डीसीपी वरुणा जोन राजेश पाण्डेय ने बताया, “शाम 5:00 बजे यह सूचना प्राप्त हुई थी कि दो मंजिला मकान है जो गिर गया है। मौके पर आकर देखने पर मालूम चला है कि हाथ से बनाए हुए पटाखे हैं, यहां कुछ बिखरे हुए हैं। तो यह माना जा रहा है कि पटाखा बनाने के दौरान ही कोई इस तरह की घटना घटी है, जिससे की मकान गिरा है।”

उन्होंने आगे कहा, “कोई घायल की संभावना तो नहीं थी, लेकिन एक बताया जा रहा है कि महिला की दबे होने की संभावना है। SDRF और NDRF और हमारी जो फायर सर्विस टीम है, आप खुद ही देख रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन करके कोशिश की जा रही है कि अगर कोई दबा हो तो उसको निकाला जा सके। जब से पुलिस आई है, तब से ऐसी कोई घायल की बात नहीं है।”

फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्फोट के वास्तविक कारणों और हादसे में हुए नुकसान की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Tags: varanasi news
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Next Post

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

agriculture pexels

नए कृषि कानून से चावल के निर्यात में 20-30 लाख टन बढ़ोतरी की गुंजाइश

12/12/2020
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री 10 वर्षों से देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे: विष्णुदेव साय

02/04/2024
चीन में बच्चों की सजा पर मुहर Seal on punishment of children in China

कोरोना संकट के बीच सऊदी अरब की तेल कंपनी ने चीन को दिया बहुत बड़ा झटका

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version