• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की तलाश में STF समेत दो टीमें पहुंची वडोदरा

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गुजरात, महोबा, राष्ट्रीय
0
Manilal Patidar

IPS Manilal Patidar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भगोड़ा घोषित महोबा के सस्पेंड एसपी मणिलाल पाटीदार की वर्तमान लाकेशन गुजरात के वडोदरा में मिली है। इसके बाद उसकी तलाश में अब एसटीएफ और चित्रकूटधाम मंडल की दो टीमें वडोदरा पहुंची है। राजस्थान के डुंगरपुर स्थिति निजी आवास और अहमदाबाद गई प्रयागराज एसटीएफ सहित तीन टीमें खाली हाथ लौटी थीं। आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर 50 हजार का इनाम है।

महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को पिछले साल आठ सितंबर को संदिग्ध परिस्थतियों में लगी गोली और फिर 13 सितंबर को मौत के मामले में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के अलावा थानेदार देवेंद्र शुक्ला, दो व्यापारी ब्रह्मानंद, नरेश सोनी और सिपाही अरुण यादव आरोपित हैं। तत्कालीन एसपी को छोड़कर सभी जेल में हैं। अब तक सस्पेंड एसपी का पता नहीं चल सका है। सस्पेंड किए जाने के साथ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। यहां तक उसे इनामिया भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

तेल रिफाइनरी में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग

मणिलाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज से एसटीएफ टीम और चित्रकूटधाम मंडल से एक-एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में दो टीमें राजस्थान के डुंगरपुर स्थिति उसके निजी आवास गई थीं। वहां परिवारीजनों से पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली थी। उसके खास रिश्तेदार के अहमदाबाद स्थित घर में होने और कुछ दिन ठहरने की सूचना पर तीनों टीमें वहां भी गईं, लेकिन खाली हाथ लौटीं। अब टीमों को इनपुट मिला है कि मणिलाल गुजरात के वडोदरा भी गया था, इस पर टीमें वडोदरा के लिए रवाना की गयी। ये टीमें वहां पहुंच गयी हैं। वहां मणिलाल का एक करीबी रहता है, यहां से उसके बारे में कुछ सुराग मिलने की संभावना है।

बडगाम में CRPF के गश्ती दल पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं

चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के सत्यनारायणा ने बताया, प्रयागराज एसटीएम और चित्रकूटधाम मंडल से दो टीमें तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार की तलाश में पहले राजस्थान गई थीं। इसके बाद टीमें अहमदाबाद पहुंचीं। दोनों जगह कोई खास कामयाबी नहीं मिली। टीम अब वडोदरा के रवाना की गयी हैं, यहां से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Tags: crime newsIPS Manilal Patidar
Previous Post

तेल रिफाइनरी में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग

Next Post

प्रदेश में आज से शुरू हुई OPD सेवाएं, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
OPD services started

प्रदेश में आज से शुरू हुई OPD सेवाएं, कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा इलाज

यह भी पढ़ें

KAJAL PISAL

कोरोना से जंग है खतरनाक, अपना दर्द बयान करने सामने आई ‘काजल पिसल’

21/04/2021
Tez patta

डायबिटीज में रामबाण है रसोई में मौजूद ये मसाला

09/06/2023
ECC ug entrance exam

 ईसीसी में दाखिले के लिए 6 अक्तूबर को स्नातक और बीएड 18 अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version