• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांडीपोरा व अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
11/10/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कश्मीर घाटी में एक के बाद दूसरी कई वारदातों को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर दो आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ बांडीपोरा के हाजिन और अनंतनाग के खागुंड वेरीनाग इलाके में हुई है। दोनों स्थानों पर फिलहाल अन्य आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बांडीपोरा मुठभेड़ में मारे गए आतंकी को लेकर ट्विटर किया है कि यह आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से संबंध रखता था। जिसने शाहगुंड में सूमो चालक की हत्या की थी। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बांडीपोरा पुलिस को हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के एक संयुक्त संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंचे, वहां छिपे आतंकी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

लखीमपुर हिंसा: यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को  किया लखनऊ तलब

हालांकि शुरुआती गोलीबारी के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वह नहीं माने तो जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह टीआरएफ आतंकी संगठन से संबंधित था। आतंकी इम्तियाज कुछ दिनों पहले हुई सूमो चालक की हत्या में शामिल था। बांडीपोरा के गुंडजहांगीर हाजिन में सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है।

दूसरी ओर अंनतनाग जिले के खागुंड इलाके में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। यहां भी अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

Tags: Anantnag newsbandipora newscrime newsJammu-Kashmir newsNational newsterrorists killed
Previous Post

लेह में 14 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Next Post

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

यह भी पढ़ें

आज से इग्नू बीएड और ओपनमैट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

03/03/2021
Urvashi Rautela

Happy Birthday Urvashi Rautela: 27 वर्ष की हुईं Urvashi Rautela

25/02/2021
arrested

अवैध असलाह सहित शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version