• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में उद्यमी मित्र की चयन प्रक्रिया शुरू, 16 अप्रैल को आएगा परीक्षा का परिणाम

Writer D by Writer D
13/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Udyami Mitra

Udyami Mitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश और विदेश के उद्यमियों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra) की नियुक्ति कर रही है। इन उद्यमी मित्रों की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण में सभी उद्यमी मित्रों की लिखित परीक्षा का आयोजन पूर्ण हो चुका है।

अब 16 अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया पर सरकार आगे बढ़ेगी। संभावना है कि मई माह में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और सभी 105 उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra) को जनपदों और इन्वेस्ट यूपी कार्यालय एवं मुख्यालय पर नियुक्ति दे दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में हुए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू को धरातल पर उतारने और उद्यमियों की सहायता के लिए उद्यमी मित्र नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इन उद्यमी मित्रों को विभागीय और सभी जिलों में नियुक्त किया जाएगा और वेतन के रूप में 70 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

साक्षात्कार और कंप्यूटर टेस्ट के बाद होगा चयन

औद्योगिक विकास विभाग के अधीन इन्वेस्ट यूपी द्वारा इन उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra) की नियुक्ति की प्रक्रिया का काम किया जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों को वरिष्ठ अधिकारियों की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा वेरिफिकेशन के बाद 9 अप्रैल को उद्यमी मित्रों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। अब 16 अप्रैल को इसके परिणाण भी घोषित होने की संभावना है। विशेषज्ञों की टीम आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रही है। तय कट-ऑफ के अनुसार अगले चरण के लिए 300 से 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है। इसके बाद इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और कंप्यूटर टेस्ट के बाद अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। इनके लिए अलग से कमेटियों का गठन किया गया है।

प्रतीक्षा सूची में भी होंगे 15 उद्यमी मित्र (Udyami Mitra)

साक्षात्कार एवं कंप्यूटर टेस्ट के लिए भी एसओपी बनाई गई है। इसके अनुसार रिक्तियों की संख्या का तीन गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 25 अंक व कंप्यूटर टेस्ट के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ या एकेटीयू लखनऊ जैसे प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों द्वारा प्रश्न पत्र तैयार करके कंप्यूटर टेस्ट की परीक्षा ली जाएगी।

उद्देश्य कथन (स्टेटमेंट ऑफ परपस) को साक्षात्कार में मूल्यांकित किया जाएगा। साक्षात्कार के समय ही अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों को मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों के भारांक तथा उनके व्यक्तिगत साक्षात्कार के मूल्यांकन के प्राप्तांक के आधार पर अधिकतम 120 उद्यमी मित्र चयनित किए जाएंगे, जिनमें 15 अभ्यर्थी प्रतीक्षा श्रेणी में रखे जाएंगे। यह प्रतीक्षा सूची परीक्षाफल घोषित होने के बाद एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी।

बड़ी संख्या में भेजे गए थे आवेदन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं की ओर से आवेदन भेजे गए थे। निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया। योजना के तहत कुल 105 उद्यमी मित्रों का चयन किया जाएगा। इसमें 70 पद विभिन्न जनपदों के लिए होंगे, जबकि 10 पद इन्वेस्ट यूपी कार्यालय व मुख्यालय के लिए।

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का इंतकाल

वहीं 25 पद औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु होंगे। इनका चयन एक वर्ष के लिए किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर यह समय-सीमा बढ़ाई जा सकेगी। इन्हें वेतन के रूप में सभी भत्ते मिलाकर 70 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे, जबकि टैबलेट खरीदने के लिए अलग से 15 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। एक वर्ष की अवधि में उन्हें 12 अवकाश भी प्रदान किए जाएंगे।

Tags: mukhyamantri udyami mitra yojnaselection process for Udyami MitraUdyami MitraUdyami Mitra in upUdyami Mitra resultudyami mitra yojna
Previous Post

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का इंतकाल

Next Post

Nikay Chunav: ओवैसी की पार्टी AIMIM भी उतरी मैदान में, सपा-बसपा में मची खलबली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

Nikay Chunav: ओवैसी की पार्टी AIMIM भी उतरी मैदान में, सपा-बसपा में मची खलबली

यह भी पढ़ें

haj

377 हज यात्रियों को लेकर पहली बस हुई रवाना, मोहसिन व दानिश ने दिखाई झण्डी

06/06/2022
basement wall collapse

बेसमेंट की दीवार गिरने से 5 मजदूर दबे, 3 की मौत

05/06/2025
Bribe

रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा तो हेड कॉन्स्टेबल को को आया हार्ट अटैक

29/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version