• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान से ली डिग्री तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने दी चेतावनी

Writer D by Writer D
23/04/2022
in शिक्षा
0
UGC

UGC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने भारतीय स्टूडेंट्स से कहा कि वह पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन न लें। पाकिस्तान के किसी संस्थान से एजुकेशन ली तो देश में नौकरी या अन्य शिक्षा हासिल नहीं कर पाएंगे।

एडवाइजरी में कहा गया है कि स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान न जाएं। पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शिक्षण संस्थान में कोई भी भारतीय नागरिक या भारतीय मूल का विदेश नागरिक (OIC) एडमिशन लेना चाहता है तो वह पाकिस्तानी प्रमाण-पत्र के आधार पर भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा के योग्य नहीं होगा।

यूजीसी ने यह भी साफ किया है कि जो लोग पाकिस्तान से आए हैं उन पर यह नियम लागू नहीं होगा। पाकिस्तान से आए प्रवासी और उनके बच्चे जिन्हें भारत द्वारा नागरिकता प्रदान की गई है, वह गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद भारत में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

पहले बरसाई गोलियां, फिर फेंका ग्रेनेड… CISF जवानों की बस पर हमले का Video आया सामने

बता दें कि इससे पहले यूजीसी और एआईसीटीई ने भारतीय छात्रों के लिए चीन के शिक्षण संस्थानों के संदर्भ में भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की थी। अब यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से संयुक्त रूप से यह एडवाइजरी पाकिस्तान के शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी की गई है।

गौरतलब है कि हर साल जम्मू-कश्मीर के कई छात्र पाकिस्तान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले रहे हैं। अभी तक सैकड़ों कश्मीरी छात्र पाकिस्तान के तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन ले चुके हैं।

AICTE का कहना है कि गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई करने के बाद हासिल की गई डिग्री भारतीय संस्थानों की डिग्री के बराबर नहीं होती। इस तरह की गैर मान्यता वाले संस्थानों की डिग्री प्राप्त करने के लिए अधिक शुल्क देने के बाद भी ऐसे स्टूडेंट्स को भारत में नौकरी के अवसर प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

पिछले साल भी तकनीकी शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव ने इससे संबंधित आधिकारिक सूचना जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी संस्थानों के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में दाखिले से पहले यह एनओसी हासिल करनी जरूरी है।

Tags: AICTEdelhi newsEducation Newseducation updatesUGC
Previous Post

पहले बरसाई गोलियां, फिर फेंका ग्रेनेड… CISF जवानों की बस पर हमले का Video आया सामने

Next Post

Google ने खास Doodle बनाकर मशहूर पेंटर को किया याद

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post

Google ने खास Doodle बनाकर मशहूर पेंटर को किया याद

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ इजाफा

24/09/2020
telemedicine

गति पकड़ रहा टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार

09/12/2022
Illegal Arms Factory

हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version