• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UGC-NET जून 2024 परीक्षा हुई रद्द, सेंधमारी की आशंका के बीच फैसला

Writer D by Writer D
20/06/2024
in शिक्षा
0
NEET UG 2026 exam cancelled

NEET UG 2026 exam cancelled

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र की मोदी सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने UGC-NET जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुचिता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए लिया है। एक दिन पहले ही दो पालि‍यों में परीक्षा आयोजित हुई थी।

अब एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber ​​Crime Coordination Center) से मिले इनपुट से पता चला है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। वहीं, पेपर लीक होने की संभावना भी जताई गई है।

NEET (UG) 2024 को भी NTA ने कराया आयोज‍ित

मालूम हो कि NEET 2024 आयोज‍ित कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ही यूजीसी नेट परीक्षा 2024 (UGC NET Exam 2024) को भी 18 जून 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित कराया था। जिसे अब रद कर दिया गया है।

UGC-NET 18 जून को देशभर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। इसमें 11 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। यूजीसी-नेट परीक्षा (UGC-NET Exam) के जरिये विश्वविद्यालय व कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की पात्रता निर्धारित होती है। इसके आधार पर ही उनकी सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति होती है। इस बार इस परीक्षा के जरिये यूजीसी (UGC) ने पीएचडी में दाखिला देने का फैसला लिया था।

ठेके पर एनटीए का काम

एनटीए (NTA)  की परीक्षाओं में एक के बाद गडबड़ी के पीछे वहां चल रही ठेके की व्यवस्था को बड़ी वजह माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एनटीए के पास इन परीक्षाओं को कराने का अपना खुद का कोई अमला या विशेषज्ञ नहीं है, बल्कि वह लाखों छात्रों की यह परीक्षाएं आउटसोर्सिंग के जरिये कराती है। इसमें कई ऐसी एजेंसियां भी शामिल हैं, जिनके पास परीक्षा का न तो कोई अनुभव है और न ही कोई संसाधन है।

यूपी सिपाही भर्ती एग्जाम कराने वाली कंपनी पर बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट

वह जुगाड़ की व्यवस्था से इन परीक्षाओं का आयोजन कराती है। इनमें काम करने वाले कर्मचारियों का कोई वेरीफिकेशन भी नहीं है। जानकारों की मानें तो एनटीए (NTA)  के साथ मिलकर परीक्षाओं का आयोजन कराने वाले इन एजेंसियों में एक ऐसा गैंग जुड़ गया है, जो पैसा लेकर परीक्षा के पेपर लीक कराने का काम कर रहा है।

बिहार में EOU कर रही नीट मामले में जांच

नीट (यूजी) परीक्षा-2024 से संबंधित मामले में पटना में परीक्षा के संचालन में कथित कुछ अनियमितताओं के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद ग्रेस मार्क्स प्राप्‍त छात्रों को फिर से नीट की परीक्षा देनी होगी। एनटीए ने कोर्ट को ऐसे बच्‍चों की संख्‍या बताई थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने समय पर नीट काउसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। सरकार ने कहा है कि वह परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

मौत की शराब! मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 35, कई की हालत गंभीर

Next Post

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
CUET UG Result Declared
शिक्षा

CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक

23/06/2026
UPTET
शिक्षा

UP TET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

22/06/2026
CBSE
शिक्षा

CBSE ने जारी किए री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग के रिजल्ट, ऐसे चेक करें

22/06/2026
Next Post
Murder

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Ranbir Kapoor

पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आए रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

13/09/2020
Satyendar Jain

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, तिहाड़ में खाते दिखें मेवा और सलाद

23/11/2022
White Tiger

बाघ के दो शावकों को बाड़े में छोड़ा गया, अवनी और व्योम रखा गया नाम

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version