Main Sliderशिक्षा

UGC NET फेज 2 की परीक्षा स्थगित, यहां जानें नई डेट्स

नई दिल्ली। यूजीसी (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि UGC NET Dec 2021 और June 2022 (मर्ज किए गए सेशन) के दूसरे फेज़ की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब नये शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 20 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज सेशन का फेज़ 1 पिछले माह 09, 11 और 12 जुलाई, 2022 को आयोजित किया था।

देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। मर्ज किए गए सेशंस के लिए यूजीसी नेट फेज़ 2 परीक्षा पहले 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इन्‍हें स्‍थगित कर दिया गया है और 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा का फेज़ 2 तेलुगु और मराठी सहित 64 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पहले 09 जुलाई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य सरकारों की अपनी परीक्षा होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। इसके अलावा, 15 विषयों की परीक्षाएं जो 09 जुलाई की शिफ्ट 1 में होनी थीं, वे तय शेड्यूल पर आयोजित की जाएंगी। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया है कि परीक्षा पहले सात परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी मुद्दों के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी।

नीतीश कुमार करेंगे NDA से ब्रेकअप, राज्यपाल से मिलने का मांगा वक़्त

यूजीसी नेट फेज़ 2 एग्‍जम सिटी की जानकारी 11 सितंबर को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जबकि फेज़ 2 के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 16 सितंबर से उपलब्ध होंगे। उम्‍मीदवार वैध एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet।nta।nic।in पर जारी होंगे।

Related Articles

Back to top button