• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.43 करोड़ के पार, 8.30 लाख कालकवलित

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.43 करोड़ के पार हो गयी है तथा इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 24,361,904 लोग संक्रमित हुए हैं और 830,205 लोगों की मौत हुई है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 58 लाख को पार कर 5,866,214 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 180,214 लोगों की जान जा चुकी है।

गहलोत के ऑफिस में 10 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव, रद्द हुए मुलाक़ात के सभी कार्यक्रम

विश्व में कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में अब तक 3,761,391 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,18,649 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकार्ड 77,266 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 33,87,500 हो गयी है। वहीं इस दौरान 1,057 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 61,529 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 25,83,948 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ते हुए 7,42,023 पर पहुंच गए हैं।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,72,972 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,758 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 618,286 संक्रमित हुए हैं तथा 13,628 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ चुका है और यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार कर 613,378 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 28,124 हो गयी हैं।

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 77 हजार से अधिक नए मामले, 60 हजार से ज्यादा रोगमुक्त

मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 579,914 हो गई तथा 62,594 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है। यहां इस वायरस से अब तक 572,243 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 18,184 है।

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 429,507 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 28,996 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 404,102 संक्रमित है और 11,072 मरीजों की मौत हो चुकी है।

किसान सम्मान निधि जांच में 4654 अपात्र चिन्हित, होगी वसूली

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अब अर्जेंटीना ईरान से भी आगे निकल गया है और यहां अबतक 380,292 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 8050 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 367,796 लोग संक्रमित है जबकि 21,137 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 332,491 हो गई है और 41,564 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 311,855 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3785 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 304,583 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 4,127 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 294,638 संक्रमित हुए हैं तथा 6274 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूजीसी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने की याचिका पर, आज होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 297,485 हो गई हैं और 30,581 लाेगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 263,949 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,463 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 263,998 हो गयी है और 6209 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक 240,571 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9,290 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 219,435 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6740 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने वालों की संख्या 10 हजार के करीब यानी 9879 पर पहुंच गयी है, कनाडा में 9148, इंडोनेशिया 7064, इक्वाडोर में 6471, नीदरलैंड में 6244, स्वीडन में 5820, मिस्र में 5342, बोलीविया में कोरोना के संक्रमण से 4791 लोगों की जान चली गयी है और चीन में 4715, रोमानिया में 3459, फिलिपींस में 3234, ग्वाटेमाला में 2685, यूक्रेन में 2449, स्विट्जरलैंड में 2003, पोलैंड में 2010, पनामा में 1948, पुर्तगाल में 1809, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास में 1803 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghante online.comcoorna virus deathscorona hits worldcorona virus alertCorona Virus Crisiscorona virus hits americacorona virus hits britaincorona virus hits germanycorona virus hits indiacorona virus hits italycorona virus hits Spain
Previous Post

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर बहन बोलीं- अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी

Next Post

बॉलीवुड गैंग से कनेक्शन पर बोलीं रिया- ‘पहले आप तय कर लीजिए कि मैं एक स्टार हूं…….

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
rhea chakraborty

बॉलीवुड गैंग से कनेक्शन पर बोलीं रिया- 'पहले आप तय कर लीजिए कि मैं एक स्टार हूं.......

यह भी पढ़ें

holi

जीवन में आएगी खुशियों के रंगों की बहार, होली पर करें ये उपाए

06/03/2023

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटी किरण खेर, फैंस हुए खुश

08/10/2021

वाइन की बोतलों से सजाये अपना घर…

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version