• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी से ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ब्रिटेन और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के सुदृढ़ सम्बन्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, रक्षा उत्पादन, शिक्षा, पर्यावरण तथा एमएसएमई विशेष रूप से स्थानीय हस्तशिल्प के क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन के बीच निवेश और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है।

ब्रिटेन के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने की असीम सम्भावनाएं मौजूद हैं। निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सेक्टोरल नीतियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में विदेशों से निवेश आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का देश में द्वितीय स्थान है।

मुख्यमंत्री जी ने कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में विशेषज्ञों के आकलन को देखते हुए संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए प्रदेश में की जा रही तैयारियों के विषय में चर्चा की। उच्चायुक्त ने इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

उच्चायुक्त ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं के स्वावलम्बन और सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ की प्रशंसा की। लगभग 25 वर्ष पूर्व की अपनी वाराणसी यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस प्राचीन नगरी में प्रवास उनके लिए एक विशिष्ट अनुभव था। वर्तमान मंे वाराणसी एक आधुनिक और विकसित स्वरूप में उभर रहा है।

उच्चायुक्त ने कहा कि ब्रिटेन और उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों और ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ाया जा सकता है। ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के तहत डिजाइनिंग, पैकेजिंग और टेक्निकल सपोर्ट के क्षेत्रों में भी हम लोग काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वस्त्र उत्पाद और लेदर प्रोडक्ट्स का ब्रिटेन में बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मुख्य सचिव  आरके तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Alex Elliscm yogiLucknow News
Previous Post

इस देश में हुआ ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत, तीन घायल

Next Post

जेपी नड्डा ने “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर संकल्प” पत्रिका का किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
jp nadda

जेपी नड्डा ने "उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर संकल्प" पत्रिका का किया विमोचन

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्मी को 20 साल कैद की सजा

30/03/2023
Alcohol

इस शहर में 1 दिन में पी गए 20 लाख से ज्यादा की शराब, सबसे ज्यादा बिकी व्हिस्की

03/01/2023
Supreme Court

‘हम चुनाव कराने को हैं तैयार…’, जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

31/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version