• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश की गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा, भारतीयों का किया था अपमान

Writer D by Writer D
19/10/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Suella Braverman

Suella Braverman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ब्रिटेन में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने इस्तीफा दे दिया है। सुएला ने ये कहते हुए अपना इस्तीफा दिया है कि उन्होंने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।

प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कैबिनेट से बीते एक सप्ताह में दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। 42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन ने अपना इस्तीफा ट्वीट भी किया है।

ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने अपने पत्र में ‘विश्वसनीय संसदीय सहयोगी’ को भेजे गए ईमेल को नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान एक लिखित मंत्रिस्तरीय बयान का मसौदा उन्होंने प्रकाशन के लिए भेजा था। ब्रेवरमैन ने पीएम ट्रस को लिखा कि इसमें से बहुत कुछ सांसदों को बताया गया था, लेकिन फिर भी मेरे लिए जाना सही है।

सुएला ने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने अपनी गलती का एहसास होते ही आधिकारिक चैनलों पर मामले की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि मैंने गलती की है। मैं जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं और इस्तीफा देती हूं। ब्रेवरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रस देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसीलिए उन्होंने टैक्स कटौती का फैसला वापस लिया था। ब्रेवरमैन ने कहा कि उन्हें सरकार के निर्देश पर संदेह था।

गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने क्या कहा था?

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए कहा था कि इससे ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों की भीड़ बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा था कि कई भारतीय प्रवासी वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी ब्रिटेन में ही रहते हैं। उन्होंने कहा था कि ब्रिटिश लोगों ने ब्रेग्जिट से हटने के लिए इसलिए वोट नहीं दिया था कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा इस तरह से खोल दिया जाए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य पर गर्व है और वह उसकी संतान हैं।

Tags: # world newsbritain home ministerinternational NewsSuella Braverman
Previous Post

UPPCS-2021 के टॉपर बने प्रतापगढ़ के अतुल, सीएम योगी ने दी बधाई

Next Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू, शादी के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Next Post
Marriages

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू, शादी के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपए

यह भी पढ़ें

GDP

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

30/11/2022
Mukhtar Abbas Naqvi

खानदानी सियासत और पानदानी विरासत के दिन लद चुके हैं : नकवी

10/12/2020
Diljit Dosanjh-Amitabh

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version