• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UK की यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए किया स्कॉलरशिप का ऐलान, करें अप्लाई

Writer D by Writer D
24/12/2022
in शिक्षा
0
Scholarship

Scholarship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदेश में पढ़ने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बहुत ही कम स्टूडेंट्स अपने इस सपने को साकार कर पाते हैं. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह विदेश में पढ़ाई के दौरान होने वाला खर्च होता है. किसी भी कोर्स को करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. कोर्स की फीस के अलावा, पढ़ाई के दौरान होने वाले खर्चे विदेश में रहना काफी खर्चीला बना देते हैं. ऐसी स्थिति में Scholarship काफी मददगार साबित होती हैं, क्योंकि ये ना सिर्फ कोर्स की फीस कवर करती हैं, बल्कि कई बार रहने-खाने का खर्चा भी मुहैया करा देती हैं.

इसी कड़ी में ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप (Scholarship) का ऐलान किया है. यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए GREAT Scholarships का ऐलान किया. University of Essex की ये स्कॉलरशिप 10 हजार पाउंड यानी लगभग 10 लाख रुपये की है. इस स्कॉलरशिप को उन स्टूडेंट्स को दिया जाएगा, जो ब्रिटेन में मास्टर डिग्री हासिल करना चाहते हैं.

किन्हें मिलेगी स्कॉलरशिप

एसेक्स यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप (Scholarship) उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिनका एकेडमिक बैकग्राउंड काफी मजबूत है. साथ ही साथ उनके पास वर्क एक्सपीरियंस है. इसके अलावा, उन्होंने अपने चुने हुए सब्जेक्ट में इंटरेस्ट दिखाया है. स्कॉलरशिप अमाउंट का इस्तेमाल किसी भी एक वर्षीय मास्टर (एमए, एमएससी, एलएलएम) प्रोग्राम के ट्यूशन फीस की लागत को कवर करने के लिए किया जाना चाहिए. स्कॉलरशिप हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को लेक्चर और ट्यूटोरियल के अलावा एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी शामिल होना होगा.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

भारतीय पासपोर्ट रखने वाले उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास एसेक्स यूनिवर्सिटी से मिला कंडीशनल लेटर होना चाहिए, यानी कि वो दस्तावेज जिसमें वह ये दिखा सके कि यूनिवर्सिटी किसी कोर्स में उम्मीदवार को एडमिशन दे रही है. इस कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2023 में होनी चाहिए और ये एक वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स होना चाहिए.

3.5 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाला में वांछित आरोपित गिरफ्तार

एक स्टूडेंट को सिर्फ एक Scholarship दी जाएगी. अगर उम्मीदवार को एसेक्स यूनिवर्सिटी से पहले ही कोई और अवार्ड मिला हुआ है, तो इसका स्कॉलरशिप की एलिजिबिलिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट greatscholarships@essex.ac.uk पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Tags: Education News
Previous Post

कोरोना के नए वेरिएंट से यूपी सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर Thermal Scanning की शुरू

Next Post

SBI में 1400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Next Post
SBI PO

SBI में 1400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी

यह भी पढ़ें

Navratri

चैत्र नवरात्र में इस विधि से करें घटस्थापना, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

09/04/2024
CM Yogi

जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-‘सनातन’ धर्म सत्य है

07/09/2023

धामी की दोबारा हुई ताजपोशी, शपथ ग्रहण में मौजूद रहे पीएम मोदी-योगी

23/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version