• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिरौती के लिए अपहरण कर की गई थी यूकेजी छात्र की हत्या, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के दसवीं के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए स्कूल के ही यूकेजी के एक छात्र का अपहरण (Kidnapped) किया था और बाद में पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि घटना के एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए पांचों किशोर आरोपियों की उम्र 1516 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण (Kidnapped) किया था लेकिन पहचान खुल जाने के डर से उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों व बयानों के आधार पर किशोर आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले यूकेजी के सात वर्षीय छात्र हर्ष का शव 10 जुलाई को अलीगढ़ जिले की एक नहर से पुलिस ने बरामद किया था।

एसएसपी के मुताबिक, शेखुपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश का बेटा हर्ष नौ जुलाई को स्कूल गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि घरवालों ने हर्ष की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुमार के अनुसार, छानबीन के दौरान पुलिस को हर्ष का शव 10 जुलाई को अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज इलाके की एक नहर में मिला। उन्होंने बताया कि मामले के राजफाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई थीं।

एसएसपी ने बताया कि जिस स्कूल में हर्ष पढ़ता था उसी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र और उसके चार अन्य साथियों ने फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि इसके बाद नौ जुलाई को स्कूल आने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठाकर हर्ष को ले गये लेकिन हर्ष ने उनकी पहचान कर ली इसलिए भेद खुल जाने की डर से उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। श्लोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर इसकी पुष्टि हुई है।

Tags: bulendshehr newscrime newskidnapped
Previous Post

महिला सिपाही ने पुलिस निरीक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Next Post

कार सवार दो युवकों ने सरेआम गोलीबारी की, मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Firing

कार सवार दो युवकों ने सरेआम गोलीबारी की, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा पर बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने उड़ाए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़

18/12/2020
mohan bhagwat

वेंकैया नायडू के बाद अब मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

05/06/2021
AK Sharma

अधिकारी पूरी संवेदना के साथ शिकायतों का करें निस्तारण: एके शर्मा

23/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version