• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन से हमला, इस देश पर लगा हत्या की साजिश रचने का आरोप

Writer D by Writer D
03/05/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Putin

Drone attack on president house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया। हालांकि, इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

रूस ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर कल रात दो ड्रोन से हमले किए गए। रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूस का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन की ओर से किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है।

क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई। लेकिन पुतिन को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

हमले के बाद बंकर से काम करेंगे पुतिन (Putin) 

क्रेमलिन मीडिया के मुताबिक, इस हमले के बाद पुतिन नोवो-ओगारेवो में अपने आवास में बने बंकर से ही काम करेंगे।

रूस, यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देने की तैयार कर रहा है। कहा जा रहा है कि रूस, यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देने की तैयार कर रहा है। इस ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को रूस में होने वाली परेड स्थगित नहीं होगी। वहीं, मॉस्को के मेयर ने ड्रोन की उड़ान पर बैन लगा दिया है।

रूस ने कहा- हम भी ड्रोन हमला करेंगे

रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रेस सचिव ने बयान जारी कर बताया कि रूस को जब भी और जहां भी हमले का मौका मिलेगा, वह हिसाब बराबर करेगा। रूस का कहना है कि यह आतंकवाद की सुनियोजित साजिश थी, जिसका मकसद पुतिन की जान लेना था। रूस के सांसद ने जेलेंस्की के आवास पर मिसाइल हमले की मांग की है। क्रीमिया से सांसद मिखाइल शेरेमेट ने क्रेमलिन पर हमले के बाद मांग की है कि कीव में जेलेंस्की के आवास पर भी मिसाइल अटैक किया जाए।

यूक्रेन का हमले से इनकार

पुतिन (Putin) की हत्या की साजिश रचने के रूस के आरोपों पर यूक्रेन का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूक्रेन ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

स्वतंत्रता खो रही पत्रकारिता

जेलेंस्की के प्रेस सचिव ने कहा है कि हमें क्रेमलिन पर रात में किए गए इन तथाकथित हमलों की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बार-बार कहा है कि यूक्रेन अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तत्पर रहता है और दूसरों पर हमला नहीं करता।

Tags: # world newsinternational NewsPutinRussiaVictory Day
Previous Post

स्वतंत्रता खो रही पत्रकारिता

Next Post

Flipkart Sale आज रात से हो रही शुरू, AC-TV पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
PM Modi
Main Slider

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ? PM मोदी ने बैलेट पेपर पर कसा तंज

28/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

28/10/2026
Next Post
Flipkart

Flipkart Sale आज रात से हो रही शुरू, AC-TV पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

यह भी पढ़ें

jay prakash ready

जयप्रकाश रेड्डी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर जताया शोक

08/09/2020
Jyotipriya Mallik

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को किया गिरफ्तार

27/10/2023
twins daughters

कोर्ट में तारीख पर आई विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version