• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine Crisis: टल गया महायुद्ध, रूस ने वापस बुलाए अपने सैनिक

Writer D by Writer D
16/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ukraine crisis

ukraine crisis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्रीमिया। रूस और यूक्रेन (Ukraine Crisis) की सीमा पर पिछले कुछ दिनों से चल रही तनातनी अब समाप्त होती दिख रही है। रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) सीमा से सैनिकों की वापसी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही क्रीमिया से अब रूस के सैनिक वापस लौटने लगे हैं। रूस के इस ऐलान को यूक्रेन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सीमा से रूसी सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों की वापसी का एक वीडियो भी जारी किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में सैन्य वाहन और टैंक क्रीमिया से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। कहा ये भी गया है कि सैनिक भी अपने स्थायी बेस पर लौट आएंगे।

Ukraine Crisis: अगर युद्ध किया तो…, बाइडेन ने पुतिन को दी चेतावनी

गौरतलब है कि रूस ने एक दिन पहले भी यूक्रेन की सीमा से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाने का दावा किया था। हालांकि, रूस के इस दावे पर अमेरिका के साथ ही अन्य देशों ने भी अविश्वास व्यक्त किया था। यूक्रेन ने कहा था कि उसे सुनने पर नहीं, देखने पर विश्वास है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी रूस से इस दावे को मानने से इनकार करते हुए सबूत मांगे थे।

अमेरिका की ओर से ये कहा गया था कि रूस ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि कहां से कितने सैनिकों को वापस बुलाया गया है। अब रूस ने सैनिकों की वापसी का वीडियो जारी कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और जर्मन चांसलर की मुलाकात हुुई थी। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में रूस के पीएम ने साफ कहा था कि बेशक हम युद्ध नहीं चाहते।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्लादिमीर पुतिन के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर हुुई बातचीत बेनतीजा रही थी। रूस ने यूक्रेन की सीमा पर बड़ी तादाद में सैनिकों का जमावड़ा कर दिया था। टैंक के साथ ही अत्याधुनिक हथियार भी यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर दिए थे। अमेरिका ने रूस को कड़े लहजे में चेतावनी दी थी कि यदि उसने यूक्रेन पर हमला किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Tags: # world newsinternational NewsRussiaukraine crisis
Previous Post

स्वरा भास्कर ने द्रौपदी के चीर हरण को हिजाब विवाद से जोड़ा

Next Post

ये प्रत्याशी स्कूटर से अकेले ही कर रहा है अपना चुनाव प्रचार, जानें किस पार्टी से है संबंध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Next Post

ये प्रत्याशी स्कूटर से अकेले ही कर रहा है अपना चुनाव प्रचार, जानें किस पार्टी से है संबंध

यह भी पढ़ें

Chita Bhasm Holi

मणिकर्णिका घाट पर इस दिन खेली जाएगी चिता भस्म की होली

06/03/2025
Naba Das

स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, हमला करने वाला ASI अरेस्ट

29/01/2023

पुतिन पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में लगे जवान सस्पेंड, कई गिरफ्तार

15/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version