• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: जेलेंस्की ने सुलह का दिया नया फॉर्मूला, NATO को सुनाई खरी-खोटी

Writer D by Writer D
22/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन (Ukraine-Russia War) जंग के 26 दिन बीत चुके हैं लेकिन रूस अब तक यूक्रेन को झुकाने में कामयाब नहीं हुआ है। हालांकि, युद्ध की वजह से यूक्रेन का काफी नुकसान हुआ है, करीब 30 लाख लोगों को अपना घर-देश भी छोड़ना पड़ा है। इस सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Zelensky) ने सुलह का नया फॉर्मूला दिया है, जिसपर अब रूस का जवाब आने का इंतजार है।

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अब सोमवार को NATO को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि यूक्रेन NATO में शामिल नहीं होगा, लेकिन उसके बदले रूस को तीन शर्तें माननी होंगी। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन ने जब 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ कथित ‘मिलिट्री एक्शन’ की शुरुआत की थी तब इसके पीछे यूक्रेन की NATO को ज्वाइन करने की जिद मुख्य वजह बताई गई थी।

जेलेंस्की ने बताई तीन शर्तें

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस संघर्ष विराम करेगा, रूसी सैनिकों को वापस रूस बुला लेगा और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी देगा तो वह NATO में शामिल होने का विचार त्याग देंगे।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर मंडराया परमाणु हमले का खतरा, पुतिन ने दिए न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश

यूक्रेनी टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि यह समझौता सबके लिए है। पश्चिम के लिए है, जिसको यह नहीं पता कि NATO के बारे में हमारे (यूक्रेन) के साथ क्या करना है। यूक्रेन के लिए है जो अपनी सुरक्षा की गारंटी चाहता है। रूस के लिए है जो नहीं चाहता कि NATO का आगे विस्तार हो।

टीवी इंटरव्यू में वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन से सीधी बात करने पर भी जोर दिया। वह बोले कि मैं पुतिन से मिलना चाहता हूं। मीटिंग के बिना यह नहीं समझा जा सकता कि रूस युद्ध रोकने के बदले क्या चाहता है।

Ukraine-Russia War: रूस के एयरस्ट्राइक से कांपा थियेटर, छिपे हुए थे 1000 से अधिक बच्चे-महिलाएं

इतना ही नहीं जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह क्रीमिया, पूर्वी डोनबास क्षेत्र (जिसके दो इलाकों को रूस ने स्वतंत्र देश घोषित किया था) की स्थिति पर चर्चा को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह चर्चा तब ही होगी जब संघर्ष विराम होगा और सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।

रूस से डरता है NATO: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने NATO पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि NATO साफ-साफ यह कहे कि वह हमें अपना हिस्सा बना रहा है, या फिर यह कहे कि वह हमें नहीं अपना रहा है क्योंकि उसे रूस से डर लगता है, जो कि सही है।

Tags: # world newsinternational NewsPresident Volodymyr Zelenskyukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

जानिए रणबीर कपूर के फोन वॉलपेपर पर किसकी है तस्वीर?

Next Post

GATE 2022 स्कोरकार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
GATE 2022

GATE 2022 स्कोरकार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लालजी टंडन को याद कर सुनाये 3 किस्से…

21/07/2021

बंगाल चुनाव में मतदाताओं ने कहा- टीएमसी के लोग मतदान करने नहीं दे रहे

06/04/2021

दिल्ली दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version