• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात

Writer D by Writer D
29/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
district hospital

district hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण में आगे रहे और विकास के मामले में पिछड़े संभल के कायाकल्प को योगी सरकार तैयार है। इसी क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) अप्रैल से सम्भल के बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल (District Hospital) के निर्माण कार्य में तेजी लाने जा रही है। 25.8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में नए जिला अस्पताल का निर्माण होना है जिसमें 100 बेड की क्षमता होगी। नियोजन विभाग ने निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, 18 महीने में अस्पताल भवन समेत विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत अप्रैल से हो सकती है।

पोस्टमॉर्टम हाउस, नर्सिंग हॉस्टल व आश्रय स्थल का भी होगा निर्माण

नियोजन विभाग द्वारा सम्भल के बहजोई में निर्मित होने वाले जिला अस्पताल (District Hospital) में 2 मंजिला अनावासीय अस्पताल भवन के साथ विभिन्न खंडों के आवासीय भवनों का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, नर्सों के लिए हॉस्टल, पोस्टमॉर्टम हाउस, तीमारदारों के लिए आश्रय स्थल तथा सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। संपूर्ण परिसर में सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, आरसीसी ड्रेन, बिजली व पानी सप्लाई, 2 मेन गेट व बाउंड्री वॉल समेत विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा किया जाएगा।

परिसर को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्मित किया जाएगा। इसे यूपीएस सिस्टम, सीसीटीवी सिस्टम, एलएएन सिस्टम, लिफ्ट, एचवीएसी तथा एसटीपी, ईटीपी व डब्ल्यूटीपी जैसी प्रणालियों से युक्त किया जाएगा। निर्माण कार्यों को पूरा करने के दौरान पर्यावरण के मानकों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी निर्माण व विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के हों। अस्पताल के निर्माण में 51 करोड़ रुपए (जीएसटी अतिरिक्त) की धनराशि खर्च की जाएगी।

विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक उपकरणों की होगी स्थापना

योजना के अनुसार, अस्पताल परिसर (District Hospital Campus) की आधारभूत संरचना के निर्माण व विकास के साथ ही इसे भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक मेडिकल इक्विप्मेंट्स से लैस करने की तैयारी है। इसके लिए एक्सपर्ट्स की टीम का गठन किया जाएगा जो कि मेडिकल इक्विपमेंट्स के इंस्टॉलेशन तथा सुगम संचालन की प्रक्रिया को मॉनिटर करेंगे। जिला अस्पताल परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।

8.4 हजार वर्ग मीटर से अधिक एरिया में हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा जिसमें 100 वृक्षों समेत 300 विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। अस्पताल परिसर में 6 से 9 मीटर चौड़ी सड़कों का विकास किया जाएगा जिससे किसी को आवागमन में परेशानी न हो। परिसर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रक्रिया तथा सिक्योरिटी रूम जैसे निर्माण व विकास कार्यों को भी पूरा किया जाएगा।

Tags: sambhal news
Previous Post

माटी कला को मिला सम्मान, पुरस्कारों से नवाजे गए कारीगर

Next Post

कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाज के हित में: आलोक कुमार त्रिपाठी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Clothes distributed in Leprosy Ashram by LJA

कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाज के हित में: आलोक कुमार त्रिपाठी

यह भी पढ़ें

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ बन सकते है टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI को दी एप्लीकेशन

26/10/2021
BC Sakhis

योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाई बैंकिंग, ‘वन जीपी-वन बीसी सखी’ मॉडल ने लिखी सफलता की नई कहानी

07/02/2026

KGF Chapter 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, वर्ल्डवाइड कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version