• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब दुकान पर उमा भारती की दबंगई, पत्थर मारकर शराब की बोतलें फोड़ी

Writer D by Writer D
13/03/2022
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (bjp) की वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने आज यहां एक शराब दुकान (liquor shop) पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर शराब का उग्र विरोध किया और उन्होंने एक पत्थर भी दुकान में दे मारा।

सुश्री भारती ने स्वयं इस घटना का वीडियो ट्विटर पर जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि भोपाल के बीएचईएल स्थित बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में श्रमिकों की बस्ती में शराब की दुकानों की श्रंखला हैं, जो एक बड़े अहाता में लोगों को शराब परोसते हैं। यह मजदूरी की बस्ती है और पास में मंदिर अौर छोटे बच्चों के स्कूल हैं। यहां पर शराब पीने वाले व्यक्ति आसपास की महिलाओं और लड़कियों को भी परेशान और लज्जित करते हैं।

पिछले कई दिनों से शराबबंदी लागू करने की मांग करती आ रही हैं सुश्री भारती ने लिखा है कि मजदूरी की पूरी कमायी इन दुकानों में फूक दी जाती है। यहां के निवासियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया। लेकिन कई साल हो गए, यह नहीं हो पाया। सुश्री भारती ने कहा कि आज उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर दुकान और अहाता बंद कर दिया जाए।

उमा भारती का झलका दर्द, बोलीं- सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा लिखा है, ’10 मार्च के बाद के परिणाम आना शुरू। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की छुट्टी। उमा भारती ने शराब की दुकान के बहाने हाथों में पत्थर उठाए। नाम शराब की दुकान का, निशाना कहीं और। श्रीमंत के भोपाल बंगले में आने की तैयारी जोरों पर।’

श्री सलूजा ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है, ‘गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी, मैं भी मध्यप्रदेश में शराब के विरोध में हूं। मैं भी चाहता हूं कि प्रदेश में शराबबंदी हो। जिस तरह से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जी ने आज शराब की दुकान का विरोध किया है, वैसा विरोध मैं भी करना चाहता हूं। कृपया अनुमति दीजिए।’

कांग्रेस में तो सपा-बसपा दोनों के दुर्गुण हैं : उमा भारती

श्री सलूजा ने कहा है, ‘एमपी में शराबबंदी अभियान शुरू करने की तीन तीन बार तारीख देकर गायब रहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब शराब की दुकान में खुद पत्थर बरसा रही हैं? अब क्या उमा भारती पत्थर उठाकर शराबबंदी करवाएंगी? एक पूर्व सीएम को अपनी सरकार में यह सब करना पड़े तो समझा जा सकता है कि वो कितनी असहाय हो चुकी हैं। एक तरफ शिवराज जी प्रदेश में शराब को सस्ती और शराब की दुकानों को डबल कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी की नेता मैदान में हाथों में पत्थर लेकर?’

श्री सलूजा ने कहा कि वैसे पूर्व मुख्यमंत्री को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, यह अपराध है। विरोध के कई अन्य लोकतांत्रिक तरीके भी हैं।

Tags: madhya pradesh newsmp newsNational newsUma Bharti
Previous Post

यूक्रेनी नागरिकों से भरी बस के पलटने से एक की मौत, कई घायल

Next Post

सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही बढ़ेगी पार्टी, CWC मीटिंग में हार पर हुआ मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Sonia Gandhi

सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही बढ़ेगी पार्टी, CWC मीटिंग में हार पर हुआ मंथन

यह भी पढ़ें

UP Board

यूपी बोर्ड के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का मौका, प्रोन्नत करने के फार्मूले जल्द होंगे जारी

13/06/2021
CM Dhami

पर्यटन के क्षेत्र में राज्य के निवेश की असीम संभावनाएं

22/08/2023
Uttar Pradesh CM Yogi enters the electoral fray

विकास को बाधित करने के लिए राजद-कांग्रेस ने शुरू की ‘बुरके’ की शरारतः योगी

16/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version