• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमेश हत्याकांड: अशरफ की मदद करने के आरोप में जेलर समेत छह निलंबित

Writer D by Writer D
14/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed and Ashraf shot dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Murder Case) की साजिश में शामिल माफिया सरगना अतीक अहमद के भाई अशरफ (Ashraf) की मदद करने के आरोप में बरेली जेल के जेलर समेत छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एक बंदी रक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अब तक इस मामले में दो बंदीरक्षक समेत छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस महानिदेशक कारागार ने निलंबित जेल अफसरों और बंदीरक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल की हत्या (Umesh Murder Case) की योजना पीलीभीत बाइपास स्थित एक बारात घर और फाइक इंक्लेव कालोनी समेत शहर में कई जगहों पर रची गई थी। कॉलोनी में अशरफ का साला सद्दाम रहता था। उस मकान को सील किया जा चुका है। साजिश रचने और जेल में बंद अशरफ से फर्जी मुलाकात करवाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने इस पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल बरेली आरएन पांडेय को दी थी। पिछले कई दिनों से वह जेल में छापेमारी कर सबूत तलाश रहे थे।

सोमवार को डीआईजी जेल ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी जेल को सौंप दी। डीजी जेल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बरेली जेल के जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी ब्रजवीर सिंह, मनोज गौड़, दानिश मेंहदी, लखपत सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले में शिवहरि अवस्थी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

इंस्पेक्टर बिथरी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को पीलीभीत जेल के बंदी रक्षक मनोज कुमार गौड़ और पुराना शहर में चकमहमूद के रहने वाले सरफुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किए गये हैं। मनोज को करीब दो माह पहले ही बरेली जिला जेल से पीलीभीत जेल ट्रांसफर हुआ था। इससे पूर्व आरक्षी शिवहरि अवस्थी, नन्हें उर्फ दयाराम, चक महमूद के फुरकान, मीरगंज के राशिद को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि जेल में निरुद्ध अशरफ से उसके सगे सम्बन्धियों को बिना पर्ची के जेल स्टाफ मनोज कुमार गौड़ प्राइवेट बातचीत करवाता था जबकि सरफुद्दीन जेल के अन्दर पैसे व खानपान व प्रतिबन्धित सामान बिना पर्ची ले जाता था, बगैर आईडी के मुलाकात करवाता था। आरोपियों के मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं। जेल के सीसीटीवी के जरिए कई और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। फरार चल रहे लल्ला गद्दी और अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

Tags: bareilley newsumesh pal murder case
Previous Post

WPL: RCB की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत

Next Post

फर्जी मार्कशीट बनाने वाला सरगना गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

Hurun List में यूपी के 11 नए नामों की एंट्री, धनकुबेरों की संख्या बढ़कर हुई 46

25/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

फर्जी मार्कशीट बनाने वाला सरगना गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Pak fans' anger erupted on Babar Azam

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
60 people died in a massive fire at a shopping mall.

शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड… 60 लोग जिंदा जले, 81 अब भी लापता

22/01/2026
kangana-Nawazuddin

कंगना ने नवाजुद्दीन को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर दी बधाई, एक्टर ने दिया ये जवाब

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version