• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, बहन आयशा नूरी भी बनाई गई आरोपी

Writer D by Writer D
08/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/मेरठ। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसकी उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों के फरार होने में अहम भूमिका है। अब पुलिस आयशा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हुए आरोपियों में शामिल गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को आयशा के मेरठ स्थित घर पहुंचा था। आयशा और उसके डॉक्टर पति अखलाक अहमद ने गर्मजोशी से गुड्डू से मुलाकात की थी और फरार होने के लिए उसकी आर्थिक मदद भी की थी।

अगले दिन 6 मार्च को आयशा नूरी अपनी बेटी उजनिला नूरी के साथ प्रयागराज पहुंच गई थी। उसने भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसका कहना था कि मेरे दोनों भाई अतीक अहमद और अशरफ बेकसूर हैं। साथ ही उनकी जान का खतरा भी बताया था। आयशा ने आरोप लगाया था कि पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी मेरे भाइयों के एनकाउंटर की साजिश रच रहे हैं।

लावारिश मिली थी आयशा के पति की कार

6 मार्च को ही आयशा के पति अखलाक की कार कौशांबी में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में पाई गई थी। इस कार को चौकी इंचार्ज हर्रायपुर कृष्ण कुमार यादव और संदीपन घाट थानाध्यक्ष राकेश राय थाने ले आए और लावारिस में दाखिल कर दिया था। जब इसकी जानकारी एसपी को लगी थी तो लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज हर्रायपुर कृष्ण कुमार यादव और संदीपन घाट थानाध्यक्ष राकेश राय को निलंबित कर दिया गया था।

बहनोई पहले ही किया गया है गिरफ्तार

अतीक के बहनोई अखलाक की कार मिलने की बात जब प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ को मिली थी उसके बाद अखलाक अहमद को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे भी उमेश पाल शूटआउट में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। अखलाक अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों को फाइनेंशियल सपोर्ट दिया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद कई बार पहले भी अखलाक से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

 42 दिन बाद भी मुख्य आरोपी शाइस्ता परवीन और पांचों शूटरों फरार

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के 42 दिन बाद भी मुख्य आरोपी शाइस्ता परवीन और पांचों शूटरों फरार हैं। गिरफ्तार किए गए कैश अहमद ने बताया था कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटर अतीक के साथ-साथ शाइस्ता के भी वफादार और भरोसेमंद थे। अब शूटरों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नए सिरे से कवायद शुरू की है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में पुलिस की 3 टीमें और अतीक के बेटे असद की तलाश में 9 टीमें लगाई गई हैं, लेकिन पुलिस को एक मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। शाइस्ता परवीन की तलाश में लगाई गई तीनों टीमें एक बार फिर उसके करीबियों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हैं। शूटआउट के बाद शाइस्ता को पनाह देने वाले संदिग्धों का एक बार फिर डाटा खंगाला जा रहा।

24 फरवरी 2023 को हुई थी उमेश पाल की हत्या

गौरतलब है कि 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, 2 बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य साथियों पर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Tags: umesh pal murder case
Previous Post

यूपी पीसीएस की परीक्षा में आगरा की दिव्या ने लहराया परचम

Next Post

न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
CM Yogi listened to the problems of 300 people

न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही पति का इलाज: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

स्वच्छ्ता अभियान के रूप में मनायी स्वामी विवेकानंद जयंती

14/01/2021
cm yogi

गरीबों के राशन वितरण का पैसा हड़प जाते थे सपा के इत्र वाले मित्र : सीएम योगी

20/02/2022
bio energy projects

नगरो को वैश्विक नगर बनाने की परिकल्पना की ओर आगे बढ़ेंगे: एके शर्मा

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version