• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UN में पाकिस्तान की इंसल्ट, एक साथ 150 आतंकी और टेरर ग्रुप हुए ब्लैक लिस्ट

Writer D by Writer D
17/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय, Main Slider
0
terrorists

terrorists banned by UN

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन पाकिस्तान (Pakistan) के लिए उस समय काफी स्याह रहा, जब संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से जुड़े एक, दो या तीन नहीं बल्कि 150 आतंकियों (terrorists ) और आंतकी संगठनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया। यूएन ने पाकिस्तान से जुड़े जिन आतंकियों को ब्लैकलिस्ट किया है, उनमें मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर और 1993 बम धमाकों का आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम भी है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट सूची में शामिल कर चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने सोमवार को मक्की को घोषित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था। इस सूची में मक्की के शामिल होते ही उसकी संपत्तियां फ्रीज हो गईं और उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

इन 150 आतंकी संगठनों (terrorists  Groups) के तार पाकिस्तान से जुड़े

यूएन की वैश्विक आतंकी सूची के मुताबिक, यूएन ने ऐसे लगभग 150 आतंकी संगठनों और आतंकियों (terrorists ) को ब्लैकलिस्ट किया है, जिनके तार या तो पाकिस्तान से जुड़े हैं या फिर जो पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमावर्ती इलाकों से ऑपरेट हो रहे हैं।

यूएन ने पाकिस्तान के जिन संगठनों या आतंकियों को ब्लैकलिस्ट किया है। उनमें पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद, लश्कर का शीर्ष कमांडर और 26/11 मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लखवी, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम शामिल है।

पिछले साल भारत ने यूएन की काउंटर टेररिज्म कमिटी को संबोधित करते हुए साफतौर पर कहा था कि आतंकवाद का केंद्र बन चुका पाकिस्तान आतंकी सगठनों को पालने-पोसने में लगा है।

अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित, ग्लोबल आतंकी की लिस्ट में आया नाम

यूएन में भारत के स्थाई मिशन के काउंसिलर राजेश परिहार ने कहा कि दुनिया ने 2008 मुंबई हमलों, 2016 पठानकोट हमले और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की भयावहता देखी है। हम सभी को पता है कि ये आतंकी कहां से हमले करते हैं।

उन्होंने पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि यह काफी खेदपूर्ण है कि इन हमलों के पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। इन हमलों की साजिश रचने वाले और इन्हें अंजाम देने वाले अभी तक खुले घूम रहे हैं और उन्हें हरसंभव मदद मिल रही है।

Tags: international NewsPakistanun
Previous Post

जेपी नड्डा को कार्यकाल विस्तार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Life Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

जाह्न्वी ने फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शुरू की शूटिंग

09/05/2022

आपके इशारों पर चलेगी AI Smartwatch, SpO2 सेंसर जैसे धांसू फीचर्स से लैस है वॉच

20/11/2021
जिंदा जलाया

जमीन विवाद के चलते शख्स को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, तीन गिरफ्तार

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version