• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाचा ने 12साल के भतीजे को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
06/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबारामऊ गांव में कलयुगी चाचा ने भतीजे की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी। बच्चे की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबारामऊ गांव निवासी बब्बन उर्फ गोलई पासी के 12 वर्षीय पुत्र शिवा की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिवा कक्षा 6 में पढ़ता था। उसकी मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्चे के मुंह और गले पर काला पड़ने का निशान है। उसके पैर के अंगूठे में कटे का निशान है और हाथ में भी चोट का निशान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। प्रथम दृष्टया मृतक की मां व चाचा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। इस बात की जानकारी बच्चे को हो गई थी। फिलहाल चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृत बच्चे तीन भाई हैं व तीन बहन हैं। सभी बहनों की शादी हो गई है।

मृतक के चाचा सोनू की शादी हुई थी जो बाद में टूट गई। इसके बाद से उसका अवैध संबंध मृतक की मां लीलावती (45) से हो गया था। मृतक का एक भाई शिवकुमार रेप के मामले में जेल में बंद है जबकि दूसरा भाई कृष्ण कुमार अयोध्या में मजदूरी करता है। डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि अवैध रिलेशनशिप में हत्या (Murder) हुई है। आरोपी हिरासत में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newssultanpur news
Previous Post

शिकारी गिरफ्तार, दो मृत मोर बरामद

Next Post

एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Illegal Liquor

एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश रचने के आरोपी पांच सपा नेताओं को पार्टी ने किया निष्कासित

29/12/2021
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

मंदिर के पूर्व प्रबंधक पर गबन आरोप

19/04/2023
Natural Farming

जन, जल और जमीन के जीवन के लिए प्राकृतिक खेती पर जोर

21/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version