Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूनिसेफ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने की योगी से मुलाकात

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कैथरीन रसल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।

यूनिसेफ की पांच सदस्यीय दल के साथ रसल ने मुख्यमंत्री (CM Yogi)के साथ प्रदेश में बाल अधिकारों को प्रोत्साहित एवं संरक्षित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान UNICEF ग्लोबल की चीफ ऑफ स्टाफ और निदेशक किर्सी मैंडी, भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे, यूनिसेफ यूपी के प्रमुख जकारी एडम और यूनिसेफ यूपी के प्रोग्राम मैनेजर अमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से सचिव बाल विकास पुष्टाहार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि UNICEF दुनिया के 190 से अधिक देशों में कठिन स्थानों में रह रहे जरूरतमंद बच्चों और युवाओं के लिए कार्य करती है। यूनिसेफ बाल अधिकारों को प्रोत्साहित करने और उनके संरक्षण के लिए विभिन्न सरकारों के साथ मिलकर कार्य करती है।

Related Articles

Back to top button