• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का बेटा सड़क हादसे में घायल

Writer D by Writer D
13/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
road accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज। बीती रात पड़ोसी राज्य बिहार के सिवान जिले से लौट रहे सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री (Union Minister of State for Finance) पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) का पुत्र रोहन चौधरी (32 वर्ष) सड़क दुर्घटना (road accident) में घायल हो गया। कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर धरमौली गांव के सामने हुई दुर्घटना में उनकी गाड़ी, गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गयी। फिलहाल, सीएचसी परतावल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया है।

ताया जा रहा है कि कार के एयरबैग के चलते गंभीर हादसा टल गया। इस घटना में रोहन चौधरी, उनका गनर व एक अन्य सवार को मामूली चोट लगी है। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय वित्त मंत्री के निजी सचिव मौके पर पहुंचे। इलाज के बाद रोहन चौधरी को महराजगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने स्थित आवास पर ले जाया गया।

सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत

बताया जा रहा है कि रोहन चौधरी अपने वाहन से बिहार के सिवान में वेदांता में कार्यरत एक डॉक्टर के घर कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वह कुशीनगर के कप्तानगंज होते हुए अपने महराजगंज स्थित घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ तीन लोग सवार थे। परतावल से पहले धरमौली गांव के सामने कोहरे के चलते रोहन चौधरी की गाड़ी एक गन्ना लदी गाड़ी में पीछे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए लेकिन संयोग अच्छा था कि गंभीर हादसा टल गया।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि रोहन चौधरी के दाएं हाथ व चेहरे पर चोट लगी है। गनर व अन्य सवार को भी अंदरूनी चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही धरमौली के ग्रामीणों ने रोहन चौधरी व अन्य घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। श्यामदेउरवा पुलिस व परतावल चौकी इंचार्ज नीरज राय ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के बाद गन्ना लदी गाड़ी फरार हो गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

परतावल सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहन चौधरी व हादसे में मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। हादसे की घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। पंकज चौधरी के निजी सचिव मौके पर पहुंचे। हादसे में मामूली चोट देख सभी ने राहत की सांस ली।

Tags: accident newscrime newsMaharajganj newsroad accidentup news
Previous Post

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर की राशि के अनुसार करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी आपकी बात

Next Post

Ukraine Crisis: अगर युद्ध किया तो…, बाइडेन ने पुतिन को दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
biden-putin

Ukraine Crisis: अगर युद्ध किया तो..., बाइडेन ने पुतिन को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Saddam Ahmed

अशरफ के साले की तलाश में जुटी STF, 25 हजार का इनाम हुआ घोषित

15/04/2023
CM Dhami

परियोजनाओं के पूर्ण होने तक कार्यों का पूरा कैलेण्डर बनाएं: धामी

01/07/2024
Adar Poonawala

सीरम के CEO अदार पूनावाला को मिली “Y” कैटेगरी की सिक्योरिटी

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version