• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UK में करना चाहते हैं पढ़ाई, ये यूनिवर्सिटी दे रही स्कॉलरशिप

Writer D by Writer D
20/03/2023
in शिक्षा
0
Scholarship

Scholarship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या आप यूनाइटेड किंगडम (UK) में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन वहां होने वाले खर्चों को लेकर परेशान हैं. ऐसे में आपका सहारा बन सकती है UK की यूनिवर्सिटी द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप. दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के नॉर्दन आयरलैंड में स्थित क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट ने Scholarship का ऐलान किया है. ये स्कॉलरशिप उन भारतीय और एशिया-पैसिफिक स्टूडेंट्स के लिए हैं, जो 2023 में एडमिशन लेना चाहते हैं.

दरअसल, India Academic Excellence Award 2023 उन भारतीय स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जो क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में फुल टाइम अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करना चाहते हैं. जो स्टूडेंट्स इस Scholarship के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें Queens University Belfast की ऑफिशियल वेबसाइट qub.ac.uk पर जाकर अप्लाई करना होगा. आइए इस स्कॉलरशिप से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों के बारे में जानते हैं.

एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया

ये Scholarship भारत के उन कुछ खास स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ही दी जाएगी, जो क्वीन यूनिवर्सिटी में सितंबर 2023 में यूजी कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं. स्टूडेंट का स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिल स्कूल में से किसी एक में पढ़ाई करना अनिवार्य है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसके 12वीं क्लास में कम से कम 85 फीसदी या इससे ज्यादा नंबर भी होने चाहिए.

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

Scholarship के तहत क्वीन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट को 7,500 पाउंड यानी लगभग 7.5 लाख रुपये की छूट दी जाएगी. ये छूट ट्यूशन फीस के तौर पर होगी. कुल मिलाकर 15 स्टूडेंट्स को क्वीन यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप मिलेगी. इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही अप्लाई किया जा सकता है.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

Scholarship के लिए आवेदन के समय स्टूडेंट्स को 750 शब्दों का एक निबंध लिखना होगा. इसमें उन्हें बताना होगा कि आखिर वो क्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में एडमिशन क्यों लेना चाहते हैं. इसके अलावा उन्हें इस बात का जवाब भी देना होगा कि उनके द्वारा सेलेक्ट किया गया कोर्स उनके करियर के लिए किस तरह से फायदेमंद है. अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक की जा सकती है.

Tags: ScholarshipScholarship for education
Previous Post

Air India में निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी

Next Post

Power Strike: उपभोक्ता परिषद ने विद्युत कारपोरेशन पर ठोका 600 करोड़ का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
Electricity

Power Strike: उपभोक्ता परिषद ने विद्युत कारपोरेशन पर ठोका 600 करोड़ का दावा

यह भी पढ़ें

व्यापार मण्डल ने ककरहवा बॉर्डर को माल वाहनों के आवागमन एवं इमिग्रेशन की उठाई मांग

06/05/2024
whose delhi

दिल्ली किसकी, उपराज्यपाल या देश के दिल की

30/04/2021
गर्भवती की मौत

जौनपुर : गर्भवती को लेकर भटकते रहे परिजन, उपचार में देरी होने पर तोड़ा दम

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version