• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उन्नाव : पत्रकार सूरज पांडेय का मिला शव, महिला दरोगा सुनीता सहित अन्य पर हत्या की FIR

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, क्राइम
0
पत्रकार सूरज पांडेय Journalist Suraj Pandey

पत्रकार सूरज पांडेय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में खाकी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास पत्रकार सूरज पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

मामले में सूरज पांडेय की मां लक्ष्मी देवी ने महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर सूरज को धमकाने, उसके खिलाफ षड्यंत्र रचने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दरोगा और सिपाही सहित अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दिवाली पर लखनऊ, अंबाला और दिल्ली आतंकी हमले की साजिश, खुफिया अलर्ट जारी

बता दें गुरुवर को रेलवे क्रॉसिंग के पास पत्रकार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। सूरज पांडेय की मां लक्ष्मी देवी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह व अज्ञात के खिलाफ धमकाने व हत्या का आरोप लगाया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें महिला दरोगा सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह व अज्ञात लोगों पर हत्या, षड्यंत्र रचने, धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज दिवंगत पत्रकार सूरज पांडेय का गंगाघाट में अंतिम संस्कार होगा।

जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी : सीओ सिटी

बता दें कि गुरुवार दोपहर पत्रकार सूरज पांडेय का शव उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के शराब मिल के पीछे कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पत्रकार की संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कल देर रात शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पत्रकार की संदिग्ध मौत की तफ्तीश पुलिस जरूर कर रही है, लेकिन खुद पुलिस विभाग के कर्मी इसमें आरोपी हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है की क्या पत्रकार की मौत की निष्पक्ष जांच सम्भव है? वहीं पूरे मामले में सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी का कहना है कि एसआई सुनीता चौरसिया और सिपाही अमर सिंह पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: dead body of journalist Suraj Pandey found near railway crossing in unnao Murder FIR against female Sub inspector Sunita Chaurasiaunnao newsउन्नाव की खबरेंयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी में पत्रकारों की हत्यायूपी में हत्याएंरेलवे क्रॉसिंग के पास मिला पत्रकार का शव महिला दरोगा और सिपाही पर हत्या की एफआईआर
Previous Post

दिवाली पर लखनऊ, अंबाला और दिल्ली आतंकी हमले की साजिश, खुफिया अलर्ट जारी

Next Post

नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने की कर सकते हैं सिफारिश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

16/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Main Slider

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
Next Post

नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक में विधानसभा भंग करने की कर सकते हैं सिफारिश

यह भी पढ़ें

hindi journalism day

जानें 30 मई को क्यों मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस

30/05/2023
Tree

125 सालों से गिरफ्तार है ये पेड़, मोटी जंजीरों से है लिपटा; जानें क्या है कसूर

05/01/2024
Suicide

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

27/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version