• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर लखनऊ, अंबाला और दिल्ली आतंकी हमले की साजिश, खुफिया अलर्ट जारी

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
दिवाली पर आतंकी हमले की साजिश Conspiracy for terrorist attack on diwali

दिवाली पर आतंकी हमले की साजिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान दीवाली पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस'(आईएसआई) और आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के चीफ हाफिज सईद के गुर्गों ने दीवाली पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार अंबाला, लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों में इन हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। अंबाला का एयरफोर्स स्टेशन, जहां राफेल लड़ाकू विमान खड़े हैं, उस पर भी आतंकियों की बुरी नजर है।

खुफिया अलर्ट में महत्वपूर्ण सैन्य एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रतिष्ठानों का जिक्र भी किया गया है। दिल्ली स्थित इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के मुख्यालय और आरके पुरम स्थित डीजी स्टाफ कैंप के आसपास विशेष चौकसी बरती जा रही है। हाफिज सईद के खास सहयोगी रणवीर अहमद को इन हमलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून में संशोधन करने की मांग

सूत्रों के मुताबिक, आईबी के ‘मल्टी एजेंसी सेंटर’ में इस खुफिया अलर्ट पर चर्चा की गई है। इसमें साफतौर पर कहा गया है कि पाकिस्तानी आईएसआई ने आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के साथ मिलकर भारत के बड़े शहरों में हमला करने की योजना बनाई है। ये हमले दीवाली के दिन हो सकते हैं। एक दिन पहले या दो दिन बाद भी उन्हें अंजाम दिया जा सकता है।

सीजीओ के आसपास स्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों और विभिन्न जांच एजेंसियों के मुख्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसके लिए रिहर्सल करने की हिदायत जारी की गई है। अंबाला में चूंकि एयरफोर्स स्टेशन है और वहां पर राफेल लड़ाकू हवाई जहाज मौजूद हैं, इसलिए वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल पुलिस के अलावा इंटेलिजेंस एजेंसियां शहर पर नजर रख रही हैं। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Tags: diwaliIndia News in HindiIntelligence Reportisi pakistan agencyLashkar e TaibaLatest India News UpdatesPakistanterror attackआईएसआई पाकिस्तानआतंकी हमलापाकिस्तानलश्कर-ए-तैयबा
Previous Post

बीजेपी सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून में संशोधन करने की मांग

Next Post

उन्नाव : पत्रकार सूरज पांडेय का मिला शव, महिला दरोगा सुनीता सहित अन्य पर हत्या की FIR

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
पत्रकार सूरज पांडेय Journalist Suraj Pandey

उन्नाव : पत्रकार सूरज पांडेय का मिला शव, महिला दरोगा सुनीता सहित अन्य पर हत्या की FIR

यह भी पढ़ें

Commercial tax department investigation

तंबाकू और किराना व्यापारी के पांच ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग की जांच

17/03/2021
CM Yogi attended the 42nd session of UP Judicial Service Association

सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए न्यायिक व्यवस्था सुगम और त्वरित होना जरूरी- सीएम योगी

23/08/2025
share market

शेयर बाजार में दिखी मजबूती, सेंसेक्स 573 अंक तक उछला

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version