• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी उत्पादन में यूपी सबसे आगे: चौधरी

Writer D by Writer D
08/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sugarcane

Laxmi Narayan Choudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार-02 (Yogi 2.0) के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi Narayan Choudhary) ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश गन्ना मूल्य भुगतान (Sugarcane price payment) और चीनी उत्पादन में देश का नंबर-1 राज्य है। किसानों को सर्वाधिक 350 रुपये प्रति कुंतल गन्ने का मूल्य योगी सरकार दे रही है।

लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में हमारी सरकार ने 2002 से 2017 के बीच हुए भुगतान से अधिक का भुगतान पिछले पांच साल में किया है। पिछले सत्र में किसानों से 35 हजार करोड़ रुपये मूल्य का गन्ना खरीदा गया। उसमें से 28 हजार 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष 6400 करोड़ का भुगतान आगामी सत्र से पहले कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार अबतक एक लाख 76 हजार 590 करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान कर चुकी है।

लोकभवन सभागार में अपने विभाग की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना रकबे में हेराफेरी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति को सत्र 2022-23 से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के तहत लागू की जा रही नीति से अब गन्ने के रकबे का शत प्रतिशत सर्वे सही होगा। साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी होगा। अब कोई चार एकड़ रकबे को फर्जीवाड़ा कर 14 एकड़ नहीं दिखा सकेगा।

पहली बार गन्ना किसानों को सरकार देगी अंशधारक प्रमाण पत्र

गन्ना विकास मंत्री चौधरी ने बताया कि योगी सरकार पहली बार गन्ना किसानों को सहकारी गन्ना समितियों का अंशधारक प्रमाण पत्र देने जा रही है। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के हाथों इसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक अंशधारक किसानों को यह पता ही नहीं होता था कि सहकारी गन्ना और सहकारी मिल समितियों में उनका अंश (शेयर) और समिति में अंशदान के लाभ हानि की स्थिति क्या है? यह व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन होगी। ऐसी व्यवस्था देश में अभी कहीं नहीं है। इससे अनुशासन बढ़ेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तर प्रदेश में लहराएंगे चार करोड़ तिरंगा झंडे

यूनिक कोड से किसानों को मिलेगी हर जानकारी

चौधरी ने बताया कि गन्ना किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार आधार कार्ड की तर्ज़ पर 14 अंकों का यूनिक कोड तैयार कर रही है। इस ऑनलाइन कोड के जरिये किसान एक क्लिक पर प्रत्येक विपणन, अपनी पर्ची, तिथि, गन्ने का रकबा, गांव और भुगतान की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी।

गन्ना उत्पादन बढ़ाने को नौ सूत्रीय कार्यक्रम

गन्ना मंत्री ने बताया कि योगी सरकार ने गन्ना उत्पादन और गन्ने की गुणवत्ता में इजाफे के लिए नौ सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया है। इसके लिए सरकारी खर्चे पर किसानों को 15-15 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ गन्ने की ढुलाई लागत घटाने और चीनी उद्योग के सुदृढ़ीकरण, पर्यावरण की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 35-40 साल पहले गन्ने का रिकवरी दर महज 8-9 प्रतिशत होता था। आज यह बढ़कर 14 फीसद तक पहुंच गई है। मंत्री के साथ इस मौके पर राज्य मंत्री संजय गंगवार, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Laxmi Narayan ChoudharyLucknow Newssugarcane paymentलक्ष्मी नारायण चौधरी
Previous Post

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तर प्रदेश में लहराएंगे चार करोड़ तिरंगा झंडे

Next Post

My Friend Abe San… पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ दोस्ती के पलों को किया याद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Shinzo Abe

My Friend Abe San... पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ दोस्ती के पलों को किया याद

यह भी पढ़ें

शताब्दी एक्सप्रेस कोच में लगी आग

उत्तराखंडः नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

13/03/2021
Electricity

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026

सेना का हेलिकॉप्टर यूएच-60 ब्लैक हॉक दुर्घनाग्रस्त, नौ की मौत

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version