• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP विधानसभा सत्र: CDS रावत सहित 11 माननीयों को श्रद्धांजलि देकर कल तक सदन स्थगित

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Vidhansabha

UP Vidhansabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर यानी बुधवार को करीब 11 बजे शुरू हो गया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन करके इस सत्र को सफल बनाने के लिए सबसे अपील की थी। सत्र की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, मुख्य विपक्षी दल सपा के सभी विधायक सिर पद लाल टोपी पहने नजर आए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र बुधवार को शुरू हुआ है। इसमें योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए दूसरा अनुपूरक अनुदान पेश करेगी और राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए लिखित दस्तावेज मांगेगी। सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही सदन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और सीडीएस जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों-कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी जाएगी। वहीं, 16 दिसंबर को चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष का अंतरिम बजट और 2022-23 के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने रखा दो मिनट का मौन.

इस बीच सपा के सभी विधायक सिर पर लाल ओपी पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सपा की लाल टोपी को यूपी की जनता के लिए खतरे वाला रेड अलर्ट बताया था। इसके बाद से ही यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक नया मुद्दा ‘लाल रंग’ का जुड़ गया था। इसी के विरोध स्वरूप सपा विधायक सिर पर लाल टोपी पहने विधानसभा की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

महाराष्ट्र में फुल स्पीड में Omicron, देश में अबतक 61 मामले

खैर, बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएफ) स्व. जनरल बिपिन रावत सहित अन्य 11 माननीयों की मृत्यु पर शोक जताने के बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू की गई थी। सभी दलों के विधानमंडल नेताओं ने जब श्रद्धांजलि दे दी तो इसके बाद दो मिनट का मौन रखने के बाद यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पहले दिन की कार्यवाही को गुरुवार 16 दिसंबर के सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संभव है कि शीतकालीन सत्र तीन दिन तक चलेगा। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह 17वीं विधानसभा का आखिरी सत्र हो सकता है।

Tags: 17th UP assembly sessionLucknow NewsUP Assembly session
Previous Post

भयंकर सूखे से गुजर रहा है केन्या, सामने आई भयावह तस्वीरें

Next Post

हेलिकॉप्टर क्रैश: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

हेलिकॉप्टर क्रैश: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- बिहार रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में रचा नया इतिहास

18/09/2020
Joshimath crisis

जोशीमठ संकट: सभी मंत्री एक महीने का वेतन सीएम राहत कोष में दान करेंगे

13/01/2023
बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमण

वाराणसी के एडिशनल सीएमओ डॉ. जंग बहादुर की कोरोना वायरस से मौत

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version