• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

Writer D by Writer D
03/10/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे शहजाद भट्टी के संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस की टीमों ने लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 10 जिलों में संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 से 15 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

10 जिलों में दबिश, संदिग्ध हिरासत में

एटीएस की कार्रवाई सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, अलीगढ़ और मेरठ समेत कई जिलों में चल रही है। एजेंसी का मकसद नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने के साथ उनकी कथित भूमिका की पड़ताल करना है।

बताया जा रहा है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एटीएस नए संदिग्धों तक पहुंच रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, पूछताछ में 150 से अधिक लोगों के बारे में जानकारी मिलने की बात कही गई है। इन लोगों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच की जा रही है।

चार महीने में 52 गिरफ्तार

यूपी एटीएस के मुताबिक, पिछले चार महीनों में शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ी कथित आतंकी गतिविधियों के मामलों में 52 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क करने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने के आरोप भी सामने आए हैं।

एटीएस अब संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और अन्य संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की भूमिका और संभावित संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Tags: Shahzad Bhatti
Previous Post

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

Next Post

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Whatsapp

Whatsapp update करने के लिंक से हो जाए सावधान,हो सकता है खतरा

20/04/2021
Dowry

दहेज हत्या के मामले में पति सास एवं ससुर को सजा

11/11/2023
winter session

कांग्रेस के पांच सांसद शीतकालीन सत्र से निलंबित

14/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version