• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर

Writer D by Writer D
17/06/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम (UP B.Ed) मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार रोल नंबर और लॉगिन डिटेल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल करके राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश यूपी बीएड (UP B.Ed) का रिजल्ट चेक करें

>> सबसे पहले बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bujhansi.ac.in पर जाएं
>> यहां होम पेज पर दिया गया रिजल्ट के लिंक खोलें और अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
>> लॉगइन करते ही आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
>> प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन के बाद वेटेज अंक व आरक्षण के आधार पर परिणाम 14 जून को तैयार कर लिया गया था।

इन प्रमुख विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश (UP B.Ed) परीक्षा से जुड़ी कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची है, जिनके अंतर्गत बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा से संबंधित विश्वविद्यालयों की सूची इस प्रकार है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय)।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा।

लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ।

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर।

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर।

राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़।

माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर।

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़।

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर।

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर।

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड जेईई (UP B.Ed JEE) एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। एडमिशन केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा जो इस परीक्षा से संबद्ध हैं।

Tags: UP B.Ed JEE resultUP B.Ed. JEE
Previous Post

इजरायली सेना की बड़ी कार्रवाई, ईरानी आर्मी के नए चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया

Next Post

बाहुबली मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने फ्रीज किये बैंक खाता

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
CM Yogi
Main Slider

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

22/06/2026
A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत, CM योगी ने रद्द किया दौरा

22/06/2026
Next Post
Afsa Ansari

बाहुबली मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने फ्रीज किये बैंक खाता

यह भी पढ़ें

डा. सक्सेना को योगी सरकार में मंत्री बननेे पर कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने दी बधाई

26/03/2022

दोबारा सरकार बनते ही अपराधियों को बिल में घुस कर मारेंगे : सीएम योगी

17/01/2022
Chaitra Navratri

नवरात्रि पर देवी दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version