• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP: पटाखों पर बैन, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे जलेंगे ग्रीन पटाखे

Desk by Desk
30/10/2021
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दिवाली के नजदीक आते ही पटाखों पर चर्चा शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट और NGT  के दिशा-निर्देशों के बाद अब सरकारों का जोर पटाखों की बिक्री रोकने या ग्रीन पटाखों पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली और अन्य उत्सवों व त्योहारों में पटाखे जलाने पर निर्देश दिए हैं। जिसके बाद गृह विभाग ने सूबे में पटाखों की बिक्री को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

यूपी सरकार ने लगाया बैन

उत्तर प्रदेश सरकार ने खराब एयर क्वालिटी को देखते हुए एनसीआर के अपने शहरों समेत कुछ शहरों में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री या जलाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं उन शहरों में जहां की हवा मॉडरेट लेवल की है, वहां केवल दो घंटे तक केवल ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है। इसी तरह क्रिसमस और नए साल के जश्न में रात 11 बजकर 55 मिनट से रात साढ़े 12 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत होगी।

आजाद भारत के पहले वोटर का रेड कारपेट स्वागत, 104 साल की उम्र में किया मतदान

इसके अलावा अन्य त्योहारों या आयोजनों में पटाखे जलाने के लिए जिलाधिकारी से इजाजत लेनी होगी। डीएम हवा की गुणवत्ता के आधार पर केवल कुछ समय तक पटाखे जलाने की इजाजत देंगे। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने 2017 में वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों को जलाने पर दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें पटाखों की ऑनलाइन बिक्री को अदालत की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है।

निगरानी के बाद लिया गया निर्णय

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य के 27 शहरों की वायु गुणवत्ता की जांच की। इसके आधार पर ही सरकार ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस साल जनवरी से सितंबर तक लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गजरौला, गाजियाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, खुर्जा, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में हवा की गुणवत्ता मॉडरेट मिली थी। इन शहरों में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे।

Tags: Ban FirecrackersBanned in UP fire Crackercm yogi adityanathdiwaliUP government
Previous Post

आज फिर सस्ता हो गया है सोना, जानिए क्या है रेट

Next Post

लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post

लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

GIS और G-20 के ज़रिए देश और प्रदेश की सेवा

14/02/2023
Conrad Sangma

कोनराड संगमा दूसरी बार बने मेघालय के सीएम, शपथ समारोह शामिल हुए पीएम मोदी

07/03/2023
Bride ran away

सात फेरे लेने के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बारती अभी भी इंतजार में

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version