Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश 15 करोड़ को पूरी तरह से टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से टीकाकरण (vaccinate) को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उस लक्ष्य के करीब प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण (vaccinate) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ लोगों को टीके (Vaccination) का कवच पूरी तौर पर मिल चुका है। यूपी पहला ऐसा राज्य है जिसमें 15 करोड़ लोगों को दोनों डोज इतने कम समय में दी है।

सबसे अधिक आबादी वाले राज्य ने अब तक लोगों को 32.76 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। राज्य ने योग्य वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है।

बत्तीस करोड़ खुराक देने वाला यूपी यूपी जल्‍द ही 33 करोड़ टीके की डोज देने वाला पहला राज्‍य होगा।  ट्रि‍पल फोर की रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा। एग्रेसिव टेस्टिंग, ट्रेसिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके चलते यूपी के कोविड प्रबंधन की आज विभिन्न वैश्विक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।

प्रदेश में अब तक लगभग 31.52 लाख दी जा चुकी बूस्टर डोज

प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर शॉट्स देना शुरू किया था। राज्य में अब तक लगभग 31.52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं।

सीएम योगी ने कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

इसके साथ ही कोविड -19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से 12 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को टीकाकरण कवर प्रदान कर रही है। राज्य में अब तक 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को 2,45,92,596 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,02,11,117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button