• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Budget 2022: यूपी में बहेगी रोजगार की गंगा, योगी सरकार ने किए ये ऐलान

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
budget 2022

budget 2022

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा में योगी आदित्यरनाथ सरकार 2.0 का पहला बजट (budget 2022) पेश किया गया। बीजेपी सरकार ने अपने इस ऐतिहासिक बजट (budget 2022) में युवाओं को ध्यान रखते हुए कई ऐलान किए गए है। व‍ित्त‍ मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट (budget 2022) पेश करते हुए बताया क‍ि योगी सरकार अगले पांच साल में प्रदेश के 4 लाख लोगों को नौकर‍ियां उपलब्ध कराएगी।

5 साल में 4 लाख से ज्यादा नौकरियां देने का लक्ष्य

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण (budget 2022) पढ़ते हुए बताया कि, अगले 5 साल में 4 लाख से ज्यादा नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा में 7,540 पदों पर भर्ती की जाएगी और मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निजी निवेश के माध्यम से 1 करोड़ 81 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

5 साल में 4.50 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उन्होंने बताया कि, 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बीते 05 वर्षों में युवाओं को 4.50 लाख सरकारी नौकरियों में लिया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जरिए बीते 5 वर्षों में 9.25 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रकार के अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करते हुए प्रमाणीकृत किया गया, जिनमें 4.22 लाख युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया है।

UP Budget 2022-23: बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करेगी योगी सरकार

उन्होंने बताया कि, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग नीति के तहत 05 वर्षों में 40,000 करोड़ रूपये के निवेश और 4 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 26 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजनान्तर्गत 32 करोड़ मानव दिवस सृजन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

27 लाख 84 हजार 117 रोजगार का सृजन

प्रदेश सरकार ने अधिकाधिक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना हेतु प्रोत्साहनात्मक वातावरण का सृजन किया गया है, जिसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 3 लाख 97 हजार 028 उद्यम पंजीकृत हुए, जिसमें 27 लाख 84 हजार 117 रोजगार का सृजन हुआ। प्रदेश की 54,876 ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालयों के सुचारू संचालन हेतु 56,436 पंचायत सहायक/लेखाकार सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

योगी 2.0 का बजट बनाएगा इतिहास, पेश होगा अबतक का सबसे बड़ा बजट

वित्तमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5000 इकाईयों को स्थापित कराया गया, और 4187 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-2023 में 800 इकाईयों की स्थापना कराकर 16000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है।

40,402 शिक्षकों का चयन और 7540 पदों का हुआ सृजन

उन्होंने बताया कि, माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक चयन में साक्षात्कार समाप्त कर 40,402 शिक्षकों का चयन एवं 7540 पदों का सृजन किया गया है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार सम्भावनाएं है। लगभग 3000 नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों में नियुक्ति दी गयी तथा लगभग 10,000 सृजित किये गये हैं जो आगामी वर्षों में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि, जून, 2016 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, यहीं अप्रैल , 2022 में यह घट कर 2.9 प्रतिशत रह गयी है।

Tags: UP Budget 2022-23UP Budget in hindiUP Budget newsUP Budget updates
Previous Post

हार के बाद भी केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Next Post

‘हाथी’ से उतर कर नकुल दुबे ने पकड़ा ‘हाथ’, बीएसपी से हुए थे निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
nakul dubey

'हाथी' से उतर कर नकुल दुबे ने पकड़ा 'हाथ', बीएसपी से हुए थे निष्कासित

यह भी पढ़ें

cylinder explosion

झुग्गी में गैस सिलेन्डर फटने से लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

14/11/2021
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

Isreal पहुंची फाइजर कोरोना वायरस वैक्‍सीन की पहली खेप

09/12/2020
Ginger Tea

सर्दियों में अदरक वाली चाय का ज़्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक, पड़ सकते है बीमार

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version